हमारे आस पास कई ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें फिल्म देखना बेहद पसंद होता है। कई लोगों में फिल्म देखने का दीवानापन देखने को मिलता है। ऐसे लोग अपनी पसंद की फिल्में देखने में अपना काफी अधिक समय व्यतीत करते हैं, लेकिन आज हम जिस शख्स के बारे में बात करने जा रहे हैं। उसने फिल्म देखने के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक आदमी ने एक ही फिल्म को तीन महीने में 292 बार देखा। इतना ही नहीं इस शख्स ने ऐसा करके अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। इसके साथ ही फिल्म में सबसे अधिक सिनेमा प्रोडक्शन्स में भाग लेने के लिए भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है।
292 बार देखी 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम'
रिकॉर्ड कीपर की मानें तो, अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले शख्स का नाम रामिरो एलानिस है जिसने बीते साल 16 दिसंबर 2021 से लेकर इस साल 15 मार्च 2022 के बीच 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' (Spider-Man: No Way Home) को कुल 292 बार देखा है।
एलानिस ने लोकप्रिय मार्वल कॉमिक्स कैरेक्टर स्पाइडर-मैन पर आधारित सुपरहीरो फिल्म देखने के लिए कुल 720 घंटे यानी 30 दिन बिताए हैं। वहीं उन्होंने टिकटों पर करीब $3,400 यानी करीब ₹2.59 लाख रुपये खर्च किए।
इससे पहले भी बनाया है रिकॉर्ड
रामिरो एलानिस ने इससे पहले भी 2019 में 'एवेंजर्स: एंडगेम' (Avengers: Endgame) को 191 बार देखने का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, उस रिकॉर्ड को 2021 में अरनॉड क्लेन ने तोड़ दिया जिन्होंने 'कामेलॉट: फर्स्ट इंस्टॉलमेंट' (Kaamelott: First Instalment) को कुल 204 बार देखा था।
दरअसल, एलानिस ने पहले कुछ हफ्ते हर दिन पांच स्क्रीनिंग देखीं, यानी रोजाना 12 घंटे, 20 मिनट स्क्रीन पर ही निगाहें टिकाकर रखीं। इतना ही नहीं इसके लिए कुछ नियम भी थे जिन्हें पूरा करने की आवश्यकता है। जैसे- व्यक्ति को स्क्रीनिंग के दौरान केवल फिल्म ही देखनी होगी।
व्यक्ति अपने फोन का इस्तेमाल किसी और काम के लिए नहीं कर सकता। इसके अलावा, वह बाथरूम में ब्रेक भी नहीं ले सकता। साथ ही उसे हर बार पूरी फिल्म देखनी होगी जिसमें क्रेडिट भी शामिल है।
आगे पढ़ें
रिकॉर्ड कीपर की मानें तो, अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले शख्स का नाम रामिरो एलानिस है, जिसने पिछले साल 16 दिसंबर 2021 से लेकर इस साल 15 मार्च 2022 के बीच 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' (Spider-Man: No Way Home) को कुल 292 बार देखा है।