सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। जंगली जानवरों के वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। सोशल मीडिया पर कई खतरनाक सापों के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। इन सांपों को देखने के बाद लोगों की रूह कांप जाती है। अगर इंसान अजगर देख ले, तो दूर से ही भाग जाएगा। अजगर अपने शिकार को एक बार पकड़ लेता है, तो उसे छुड़ाना नामुमकिन है। लेकिन क्या आपने कभी किसी अजगर को पेड़ पर चढ़ते देखा है।
नहीं तो हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं जिसमें अजगर पेड़ पर चढ़ रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे कि अजगर इतनी तेजी से कैसे पेड़ पर चढ़ सकता है। आपको अपनी आंखो पर यकीन नहीं होगा, लेकिन वीडियो में जो दिख रहा है वह बिल्कुल सच है। आपने अजगर के पेड़ पर चढ़ने का यह ट्रिक शायद ही कभी देखा हो।
अजगर के रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो को आईएफएस सुशांता नंदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने अजगर के पेड़ पर चढ़ने के ट्रिक के बारे में भी बताया है। उनका कहना है कि अजगर के इस ट्रिक को concertina locomotion कहते हैं। इस प्रक्रिया में अजगर अपने शरीर को पकड़ता और छोड़ता है। इस वीडियो में आप अजगर की इस पूरी ट्रिक को देख सकते हैं।
यहां देखें वीडियो...
अजगर का यह वीडिया सिर्फ 27 सेकेंड का है। अब तक इस वायरल वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और लाइक भी किया है। जबकि सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट भी किया है। कई यूजर्स ने कमेंट्स भी किए हैं। सच में सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो काफी मजेदार है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। जंगली जानवरों के वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। सोशल मीडिया पर कई खतरनाक सापों के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। इन सांपों को देखने के बाद लोगों की रूह कांप जाती है।