अखबारों के पन्ने जब आप पलटेंगे तो ऐसी खबरों से आपका वास्ता जरूर पड़ेगा जो आपको शायद हैरान कर दे। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के काशीपुर से सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सच पकड़ने के लिए कॉल गर्ल बुक की और पति के समाने कॉलगर्ल के रूप में पत्नी आकर खड़ी हो गई।
सामना होने के बाद दोनों की हाथापाई शुरू हो गई जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जहां दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। पति ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पत्नी मायके जाकर रहने लगी थी। वो क्या कर रही है क्या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी की एक दोस्त भी है जिससे उसकी फिलहाल लड़ाई चल रही है। उसी महिला ने व्यक्ति को पत्नी के कॉलगर्ल होने की जानकारी दी। जिसके बाद इस पूरे प्रकरण का भांडाफोड़ करने के लिए एक चाल चली गई।
सहेली ने कॉलगर्ल उपलब्ध कराने वाली महिला का मोबाइल नंबर भी उसके पति को दिया। पति के दिल पर तो खंजर चल रहा था लेकिन सच्चाई का सामने आना जरूरी था। पति ने भारी मन मे कॉलगर्ल के लिए महिला को फोन किया।
महिला ने व्यक्ति को व्हाट्सएप पर कई युवतियों के फोटो भी भेजे। इनमें उसकी पत्नी का फोटो भी था। उसने महिला से उसे बुक करने को कहा। डीलिंग के मुताबिक उक्त महिला बताए गए पते पर पहुंच गई। वहां आमना-सामना होने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई।
महिला ने पति पर उसकी सहेली के साथ संबंध रखने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। उधर, उसके पति ने एएसपी राजेश भट्ट से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। उसने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने मामले में जांच कराने की बात कही है।