आपको ये तो मालूम होगा की किसी प्रोडक्ट का रवीएस कैसे किया जाता है। जाहिर सी बात है प्रोडक्ट जैसा भी है उस हिसाब से उसे जांच परखकर ये बताया जाता है कि उसमें क्या कमी है और क्या अच्छाई है। लेकिन एक महिला ने रिव्यु की पूरी काया ही पलट कर रख दी। जी हां, ये विचित्र महिला साबुन का रिव्यु देती है, वो उसे इस्तेमाल करकर नहीं बल्कि साबुन को खाकर!
इंडोनेशिया की रहने वाली इस महिला का नाम खोसिक अस्यीफा है। हाल ही में ये अपने अजीबो गरीब कारनामें के लिए सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। खोसिक अलग-अलग ब्रांड के साबुनों का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करती हैं वो भी उसे खाकर।
खोसिक साबुन को मजे से चाटती हैं, जैसे कोई स्वादिष्ट पकवान चख रहीं हों और उसे स्वाद लेकर चखती हैं। उसके बाद बताती हैं कि साबुन कैसा है। अपने एक साक्षात्कार में खोसिफ ने कहा कि, मैंने पहली बार 2 साल पहले साबुन खाना शुरू किया था। तब मैं प्रेग्नेंट थी। महिलाओं को अक्सर प्रेग्नेंसी के वक्त किसी खास चीज को खाने का मन करता है। उन्हें साबुन का फलों जैसा स्वाद अच्छा लगा और तब से वह ऐसा कर रही हैं।
खोसिक को इंस्टाग्राम पर 5 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। उनके वीडियो को काफी लोग लाइक भी करते हैं साथ ही और किस ब्रांड के साबुन का रिव्यु किया जाये ये भी सलाह देते हैं।