वो महिला जो बदल रही है खूबसूरती की परिभाषा, इन्हे देखकर मॉडलिंग के प्रति बदल जाएगी आपकी सोच
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Thu, 07 Mar 2019 06:00 PM IST
सुंदरता को कई तरीकों से मापा जाता है। हर देश और उसकी सभ्यता या सोच के अनुसार सुंदरता की परिभाषा अलग है। लेकिन इसे कुछ चुनी हुई विशेषताओं में बांधना उचित नहीं होगा क्योंकि सुंदर तो हर चीज है। बस देखने का नजरिया सुंदर होना चाहिए।
ये बात किसी महिला से बेहतर कौन समझ सकता है। जिसे अक्सर खूबसूरती से संबंधित भेदभाव से गुजरना पड़ता है।लेकिन विश्व में उन महिलाओं की भी कमी नहीं है जो ऐसी सोच पर काला पर्दा डालते हुए आगे निकली हैं। ऐसी ही एक साहसी महिला हैं इओमिको जॉनसन।
इओमिको वो महिला हैं जिनके विषय में जानकर शायद आपके लिए भी खूबसूरती के मायने बदल जाएंगे। वो विटिलिगो से पीड़ित हैं, जो त्वचा से जुड़ी एक बीमारी है। इसे ल्यकोडर्मा नाम से भी जाना जाता है। इओमिको पेशे से मॉडल और लेखिका है। उनके अनुसार, उन्हें खुद से प्यार है। दुनिया जिसे कमी मानती हो, उसे जब आप अपनी खासियत बना लेते हैं आप उनसे अलग हो जाते हैं।
वो जब 25 साल की थीं, तब पहला स्पॉट उनके हाथ पर आया। उन्हें लगा कि ये कैंसर है। इओमिको ऐसी पहली महिला नहीं हैं जिन्हे विटिलिगो है। मशहूर कैनेडियन सुपरमॉडल विनी हार्लो को भी विटिलिगो है और वो एक सफल मॉडल हैं। जॉनसन विनी से काफी प्रभावित हैं। दुनिया को खूबसूरत बना रही हैं। फिलहाल, वो मॉडलिंग के कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं। उनका मकसद अपने जैसी महिलाओं की झिझक को दूर करना है।