विस्तार
Punishment for Employees: हर देश में अलग-अलग तरह के नियम कानूनों का पालन किया जाता है। स्कूल से लेकर नौकरी और वर्किंग कल्चर में भी अलग-अलग तरह के नियम कानून बनाए गए हैं। लेकिन आज हम जिस अजीबोगरीब नियम के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उसके बारे में सुनकर आपके भी होश उड़ा जाएंगे। बात की जाए एंप्लॉयस की तो लगभग सभी लोगों की एक ही शिकायत रहती है कि उन पर काम का दबाव कुछ ज्यादा ही रहता है। वहीं अगर एम्प्लॉयस अपना काम टाइम पर पूरा नहीं कर पाते हैं, तो उनको इसके लिए सजा भी मिलती है। लेकिन चीन में नौकरी खुद एक सजा के जैसी है। जी हां, इन दिनों एक चाइनीज कंपनी की ओर से कर्मचारियों को अजीबोगरीब सजा दी जा रही है। दरअसल, चीन की एक कंपनी कर्मचारियों से मनमुताबिक काम न निकलने पर ऐसी सजा दे रही है, जो सुनने में ही बेहद अजीब है।
दरअसल, काम न होने पर चीन की ये कंपनी अपने कर्मचारियों को कच्चे अंडे खाने की सजा देता है। केवल इतना ही नहीं इस पर शर्त ये भी है कि अगर कर्मचारियों ने इससे मना किया तो उन्हें अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
इस कॉन्ट्रोवर्शियल सजा की मदद से कर्मचारियों को उनका टारगेट पूरा करने पर मजबूर किया जा रहा है। बता दें, ये सजा चीन की कंपनी Zhengzhou में दी जाती है। जब एक इंटर्न ने टेक्नोलॉजी कंपनी को लेकर अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया, तब ये मामला सामने आया।
ऐसे में ये मामला सामने आया कि कंपनी के अंदर कर्मचारियों के लिए अजीब नियम बनाया गया है। यदि कोई अपना टारगेट पूरा नहीं कर पाता तो उसे कच्चे अंडे खाने पड़ते हैं। इंटर्न ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान जब उसने अंडे खाने से मना कर दिया तो मैनेजमेंट ने उसे इंटर्नशिप छोड़ने पर मजबूर किया।
वहीं अजीब बात तो ये है कि कुछ कर्मचारियों को अंडे खाने में उल्टी आ जाती है, लेकिन इससे भी मैनेजमेंट को कोई फर्क नहीं पड़ता है। इतना ही नहीं जब इस पर कोई सवाल उठाता है तो HR का सीधा सवाल ये होता है कि, कौन सा कानून कच्चे अंडे खाने पर रोक लगाता है?