आपने आजतक कई प्रेम कहानियां सुनी होंगी। कई कहानी तो वाकई हैरान कर देने वाली होती हैं तो वहीं कुछ को सुनकर लोग दंग रह जाते हैं। ऐसी ही कहानी इन दिनों चीन से सामने आई है जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। ये बात तो हम सभी जानते है कि प्यार में इंसान को सही-गलत कुछ समझ नहीं आता, तभी तो छोटे-छोटे बच्चे भी इस बात को समझ नहीं पाते और छोटी उम्र में ही प्रेमजाल में फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ चीन में जहां ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान दो बच्चों में प्यार हो गया।
आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़के की उम्र जहां 15 साल है वहीं लड़की 12 साल की है। इन दोनों की मुलाकात ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने के दौरान हुई, देखते-देखते ऑनलाइन मोहब्बत का परवान ऐसा चढ़ा कि दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए घर से भाग गए।
चाइना प्रेस में छपी खबर की मानें तो 12 साल की जिओ झांग की मुलाकात 15 साल के के जिओ ली से वीडियो गेम खेलने के दौरान हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। गेम खेलते-खेलते दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब लड़की के पिता ने उसे किसी बात पर डांटा था, तो उसे गुस्सा आ गया और उसने तुरंत घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया। दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत कर दी, जिसके बाद दोनों को ट्रेन से पकड़ लिया गया।
इस कपल के पकड़े जाने के बाद ये दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गए,लड़के ने पुलिस को बताया कि वो दोनों साथ रहना चाहते हैं। वो 18 हजार कमाता है। इससे दोनों का गुजारा हो जाएगा। साथ ही दोनों अब रातभर वीडियो गेम खेलेंगे, लेकिन पुलिस ने बाद में दोनों को समझाकर पेरेंट्स के साथ भेज दिया।