Kili Paul Attacks: इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के गानों पर धूम मचाने वाले तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। पॉल पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया है। साथ ही खबर यह भी है कि उन्हें लाठियों से भी पीटा गया है। हालांकि अच्छी बात ये है कि वह किसी तरह से अपना बचाव करके बच निकले। इस घटना की जानकारी खुद किली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी के जरिए दी है। इसके साथ ही उन्होंने जख्मी हालत में खुद की एक तस्वीर भी साझा की है। इसमें वह काफी घायल नजर आ रहे हैं।
इस बात की जानकारी किली ने 29 अप्रैल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर किली के फैंस काफी घबरा गए हैं। साथ ही लोगों ने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी की है। वहीं अब किली पॉल ने हादसे के बाद अपने अकाउंट पर नई रील शेयर की है।
किली पॉल पर हुआ हमला!
किली पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में लिखा, 'मुझ पर 5 लोगों द्वारा हमला किया गया था। खुद को बचाने की कोशिश में इस दौरान मेरे दाहिने हाथ के पैर का अंगूठा चाकू से घायल हो गया था और मुझे 5 टांके लगे। मुझे लाठियों से भी पीटा गया।
आगे किली ने लिखा कि भगवान का शुक्र है कि मैं दो लोगों को पीटकर अपनी जान बचाते हुए वहां से बचकर निकल सका। आप लोग मेरे लिए प्रार्थना करें।' ये स्टोरी किली पॉल ने 29 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगाया था।
कुछ दिनों पहले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल की जमकर सराहना की थी। पीएम ने भाई-बहन के लिप सिंक आर्ट को सराहा था।
भारत में काफी फेमस हैं किली पॉल
इंस्टाग्राम पर किली पॉल के अभी 36 लाख से भी अधिक फॉलोवर हैं। ये अक्सर भारतीय गानों पर लिप सिंक करते हुए वीडियो अपलोड करते हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आता है। यही कारण है कि भाई-बहन की ये जोड़ी भारत में काफी पॉपुलर है।
आगे पढ़ें
इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के गानों पर धूम मचाने वाले तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर जानलेवा हमले की खबर सामने आ रही है। पॉल पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया है।