दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं जहां के रीति-रिवाज काफी अजीबोगरीब हैं। आज हम एक ऐसे देश के बारे में बात करने जा रहे हैं जहां के रिवाज के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, इस अनोखे रिवाज के मुताबिक, इस देश में घर के बाहर दीवार पर अपनी पत्नी की तस्वीर टांगने की परंपरा है। जी हां, इस देश का नाम ब्रुनेई है। यहां हर पति अपने घर की बाहर की दीवार पर अपनी पत्नी की तस्वीर को टांगता है।
सदियों से चलाती आ रही है परंपरा
दरअसल, ब्रुनेई (Brunei) देश के लोग अपने घर के बाहर दीवारों पर अपनी पत्नियों की फोटो लगाते हैं। यहां तक कि यहां के राजा भी अपने महल के बाहर अपनी पत्नी की फोटो लगाते हैं। हालांकि, इसके साथ आपको सुल्तान की फोटो भी दीवार पर देखने को मिल जाएगी। ऐसा रिवाज ब्रुनेई में (Brunei Unique Custom) सदियों से चलता आ रहा है।
1984 में मिली थी स्वतंत्रता
ब्रुनेई में आज भी राजतंत्र ही चलता है, आज भी यहां राजा का ही शासन चलता है। ब्रुनेई को 1 जनवरी 1984 को अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्रता मिली थी। इसके बाद भी ब्रुनेई का नाम दुनिया के सबसे रईस देशों में आता है।
हैरान करने वाली बात ये है कि इस देश में जितने घर हैं, उससे भी ज्यादा यहां लोगों के पास कारें हैं। ब्रुनेई में एक हजार लोगों पर 700 से भी अधिक कारें हैं। इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि यहां तेल की कीमतें बहुत कम हैं, साथ ही लोगों को 'परिवहन कर' भी न के बराबर ही देना पड़ता है।
सबसे रईस राजाओं में की जाती है गिनती
ब्रुनेई के राजा का नाम हसनल बोल्किया (Hassanal Bolkiah) है जिनकी गिनती दुनिया के सबसे रईस राजाओं में की जाती है। एक रिपोर्ट की मानें तो, साल 2008 में ब्रुनेई के राजा की कुल संपत्ति एक लाख 36 हजार 300 करोड़ रुपये के करीब थी।
वहीं वाहनों के शौकीन ब्रुनेई के राजा के पास सोने की कारें हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रुनेई के सुल्तान जिस महल में रहते हैं उसमें 1700 से भी अधिक कमरे हैं जिसे दुनिया का सबसे बड़ा व आलीशान 'आवासीय महल' माना जाता है।
आगे पढ़ें
इंडोनेशिया (Indonesia) के पास ब्रुनेई (Brunei) देश के लोग अपने घर के बाहर दीवारों पर अपनी पत्नियों की फोटो लगाते हैं। यहां तक कि यहां के राजा भी अपने महल के बाहर अपनी पत्नी की फोटो लगाते हैं।