Home Omg Know The Russian Unique Girl Angela Nikolau Take Riskiest Selfie

इस खूबसूरत लड़की के कारनामे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, फोटो के लिए दांव पर लगाती है जान

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: Ayush Jha Updated Sun, 25 Oct 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
एंजेला निकोलो
एंजेला निकोलो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

हर इंसान के अपने-अपने शौक होते है,  कई बार इंसान अपने शौक के लिए अपने परिवार, दोस्तों आदि के बीच में जाने जाते हैं, तो वहीं कई बार कुछ ऐसे लोग भी होते है जिनका शौक सारी दुनिया में चर्चा का विषय बन जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको आज हम आपको एक ऐसी लड़की के शौक के बारे में बताने वाले है जिसे सुनने के बाद आप भी डर के मारे थर-थर कांपने लगेंगे।
रूस की रहने वाली एंजोला निकोलो का शौक आज सारी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। ये लड़की अपने शौक को पूरा करने के लिए अपनी जान तक को दांव पर लगा देती है। महज 26 साल की एंजेला निकोलो को फोटो खिंचवाने का काफी शौक है, लेकिन यह कोई नॉर्मल फोटो नहीं होती बल्कि वो ऊंची-ऊंची इमारतों के टॉप पर जाकर अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने फोटों खिचवाती है।

View this post on Instagram

Карантин дал мне новые возможности Все вы знаете что такое рамки, и каждый второй себя под них подгоняет. Взглянув на своё творчество со стороны, я поняла, что большая часть меня хранится на жёстких дисках. Из-за этих самых рамок и ограничений, которые установило общество, я многое не выкладывала. Я думала: «Вдруг подписчикам не понравится?» «Вдруг не оценят?» Но почему? Куча фотографий и видео, которые я снимала, пылились на дисках и ждали своего часа, которого возможно не будет. Сейчас, на карантине, проработав себя, своё мышление, так же благодаря работе с психологом, у мне снялись эти рамки, я расширила свой кругозор, мне стало все равно на чужое мнение и я хочу продолжать делиться своим творчеством, делиться тем, чем я горю по настоящему! Я не хочу подстраивать свой контент под общество, я хочу делиться тем, что я люблю!

A post shared by A N G E L A N I K O L A U (@angela_nikolau) on


एंजेला निकोलो को दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग्स और टावर्स के टॉप पर चढ़कर अपनी फोटो खिंचवाने का शौक है। उसका यह शौक इतना खतरनाक है कि लोग इस लड़की को देखकर अपनी दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं।  

View this post on Instagram

coffee time 🥐☕️

A post shared by A N G E L A N I K O L A U (@angela_nikolau) on


इन कारनामों से जहां लोगों की हालात खराब हो जाती है तो वही इस तरह के जोखिम भरे कामों से एंजेला को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ऊंचाइयों पर फोटो खिंचवाने का उनका शौक लगातार बढ़ता जा रहा है। एंजेला के इस करतब को रूफटॉपिंग कहते हैं। इस काम को करने करने वाले अक्सर अपनी जान गवा बठतें है, लेकिन एंजेला निकोलो को ऐसा करने में बिलकुल भी डर नहीं लगता है।


वो ऊंचे-ऊंचे टॉवर्स और बिल्डिंग्स पर ऐसे चढ़ जाती हैं जैसे सीढ़ियां चढ़ रही हों। एंजेला अपने इन खतरनाक कामों वाली तस्वीरों को अक्सर इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। एंजेला को इन्स्टाग्राम पर 5.6 लाख फॉलो करते हैं। बता दें कि एंजेला निकोलो के पिता मॉस्को एक सर्कस में काम करते थे। बचपन से ही उनके पिता ने उन्हें इस कारनामे के लिए ट्रेंड किया है। उसी मेहनत का फल है कि उनकी बेटी आज दुनिया भर में अपना और अपने पिता का नाम रोशन कर रहीं है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree