एक बार फिर पूरी दुनिया में कोरोना अपने पांव फैलाने लगा है। इसका नया वेरिएंट ओमीक्रॉन लोगों को डरा रहा है। लोगों में संक्रमण भी तेजी से बढ़ने लगा है। इसी कारण दुनिया के देशों ने पाबंदियां भी लगानी शुरू कर दी है। लोगों से मास्क पहनने और एक दूसरे से दूरी के नियमों का पालन सख्ती के साथ करने पर जोर दिया जाने लगा है। अब लोग भी सर्तक हो गए हैं। इन सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये वीडियो एक फ्लाइट का है जिसमें एक महिला एक बुजुर्ग को मास्क न पहनने के लिए उन्हें थप्पड़ लगा देती है। हैरान करने वाली बात यह है कि उस महिला ने खुद मास्क नहीं पहना था।
दरअसल, फ्लाइट में जब ये बुजुर्ग अपनी सीट पर बैठे तो उन्होंने अपना मास्क उतार लिया था जिसे देखकर महिला ने अपना आपा खो दिया और उस बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया।
अमेरिका की फ्लाइट में हुई ये घटना
वायरल हो रहा ये वीडियो अमेरिका की फ्लाइट का है। अमेरिका के फ्लोरिडा के टेंपा से जार्जिया के एटलांटा जाने वाली डेल्टा फ्लाइट में इस महिला ने जमकर बवाल काटा। बुजुर्ग के मास्क न पहनने के कारण महिला ने पूरी फ्लाइट में हंगामा खड़ा कर दिया।
महिला कोरोना के नियमों को बताते हुए बुजुर्ग से लड़ने लगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मास्क के लिए इतना बवाल मचाने वाली इस महिला ने खुद ही मास्क नहीं पहना है। इसी कड़ी में महिला ने उस व्यक्ति पर हाथ उठा दिया।
यहां देखें वीडियो -
महिला को किया गया गिरफ्तार
इस घटना की जैसे ही सूचना पुलिस को हुई महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे एफबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इस महिला का नाम पेट्रिशिया कॉर्नवाल है। वीडियो में यह महिला काफी गुस्से में नजर आ रही है। महिला बुजुर्ग को बार-बार मास्क लगाने के लिए कह रही है। दोनों के बीच काफी बहस होती है। इस वीडियो को whiskeytattoo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
आगे पढ़ें
अमेरिका के फ्लोरिडा के टेंपा से जार्जिया के एटलांटा जाने वाली डेल्टा फ्लाइट में एक महिला ने जमकर बवाल काटा। बुजुर्ग के मास्क न पहनने के कारण महिला ने पूरी फ्लाइट में हंगामा खड़ा कर दिया। महिला कोरोना के नियमों को बताते हुए बुजुर्ग से लड़ने लगी।