विस्तार
किसी व्यक्ति के मर जाने पर उसे कब्रिस्तान में दफना दिया जाता है। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां मरे हुए लोगों को होटल में रखा जाता है। कोई ऐसा वैसा होटल नहीं 5 स्टार होटल। जानिए क्या खास है इस होटल में।
कब्रिस्तान की कमी
ये 5 स्टार होटल जापान में स्थित है। जापान में कई जगहों पर कब्रिस्तान की कमी हो रही है। वहां लोगों को कब्रों को चार दिन पहले से बुक करवाना पड़ता है। जापान के शहर योकोहामा में लेसटेल नामक कसबा है। लेसटेल में एक होटल है जो खासतौर पर मृत लोगों के लिए बनाया गया है।
फाइव-स्टार सर्विसेज
अब आप सोच रहें होंगे कि ऐसा कैसे मुमकिन है? ऐसा इसलिए क्योंकि व्यक्ति के मर जाने के बाद जल्द ही उसकी बॉडी सड़ने लगती है। मृत व्यक्ति के परिवार के लोग उन्हें यहां रखते हैं। तब तक उन्हें यहां फाइव-स्टार सर्विसेज दी जाती हैं। सफाई , बढ़िया कमरा और फ्रीजर जिसकी पूरी देखभाल की जाती है। इस होटल में एक बार में 18 मृत मेहमान रखे जाते हैं।