सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं जिनमें कुछ न कुछ अनोखा जरूर होता है। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ एक घर में घुस जाता है और घर में मौजूद एक कुत्ते पर हमला कर देता है। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है, उस तेंदुए को देखें, किसी को बचाने का मौका नहीं मिला।" दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का है।
यह वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में एक गेट का शॉट दिखाई दे रहा है जिसमें घर में बंधा पालतू कुत्ता किसी को देखकर भौंक रहा है।
कुछ देर बाद, कुत्ता वहां से भाग जाता है और तेंदुआ गेट के ऊपर से आंगन में कूद जाता है। तेंदुआ उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे लग जाता है। कुत्ता दिखाई तो नहीं देता है, लेकिन उसकी आवाज से पता चलता है कि दोनों में लड़ाई हो रही है। इसके कुछ ही देर बाद तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबा कर घर से बाहर निकल जाता है।
यहां देखें वीडियो...
वन अधिकारी ने वीडियो की अपलोड
इस वीडियो को शेयर करते हुए भारतीय वन अधिकारी परवीन कासवान ने बताया है कि ये घटना किसी के लिए असमान्य है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में तेंदुओं को कुत्ते का शिकार करते हुए हमेशा देखा जा सकता है।
इसलिए यहां के लोग अपने पालतू जानवरों के गले में लोहे का कॉलर पहनाते हैं। कभी कभी कुत्ते भी तेंदुओं के लिए मुसीबत बन जाते हैं।
आगे पढ़ें
आजकल सीसीटीवी कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड हो जाता है। अब इस बीच एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने जिसे देखने के बाद लौग हैरान हो गए। इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक तेंदुआ एक घर के अंदर कूद जाता है और कुत्ते को उठा ले जाता है।