सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें से कुछ वीडियों दिल को खुश कर देते हैं। बच्चे चाहें इंसान को हो या पशु-पक्षियों को जब वे मस्ती करते हैं तो बहुत ही अच्छे लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें हाथी का बच्चा जमकर मस्ती कर रहा है। इस वीडियों में हाथी के छोटे से बच्चे की क्यूटनेस देखकर आपकी भी दिल खुश हो जाएगा। हाथी का बच्चा छोटी-छोटी बत्तखों साथ खेल रहा है और उसकी मां वहीं खड़ी होकर उसे देख रही है। इस वीडियों को देखने के बाद यूजर्स जमकर हाथी के बच्चे पर प्यार लुटा रहे हैं।
वीडियों में देखा जा सकता है कि एक हाथिनी मां और उसका छोटा सा बच्चा है साथ ही में वहीं पर छोटी-छोटी बत्तख भी घूम रहीं हैं। हाथी का बच्चा बत्तखों के पीछे-पीछे दौड़ता है और सारी बत्तखें भी इधर-उधर दौड़ने लगती हैं तभी हाथी का बच्चा खेलते-खेलते गिर पड़ता है और तुरंत उसकी मां अपने बच्चे की तरफ बढ़ती है, तभी बच्चा भागकर अपनी मां के पास चला जाता है। देखें वीडियो।
इस वीडियो को @susantananda3 आईएफएस अधिकार सुसांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसे शेयर किए जाने के बाद अब तक 37 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इसके साथ ही इस वीडियों को पांच सौ लोगों द्वारा रिट्वीट भी किया गया है। लोग इस वीडियों को देखकर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भगवान हर एक प्राणी को एक जैसा बचपन देते हैं, बहुत ही प्यारा, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, बच्चे बहुत मासूम होते हैं चाहे पशु हो या इंसान। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं कोई सो ब्यूटीफुल तो कोई सो क्यूट लिख रहा है।
आगे पढ़ें
इस वीडियों में हाथी के छोटे से बच्चे की क्यूटनेस देखकर आपकी भी दिल खुश हो जाएगा। हाथी का बच्चा छोटी-छोटी बत्तखों साथ खेल रहा है और उसकी मां वहीं खड़ी होकर उसे देख रही है।