पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में इंद्रजीत को गिरफ्तार किया है। लेकिन जिस युवक ने वीडियो बनाया, उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत ने उस युवक से जलती हुई जीप का Tik Tok वीडियो बनाने को कहा था। इससे पहले भी कई सिरफिरों ने टिक टॉक वीडियो बनाने के लिए कई तरह की हरकतें की हैं। गुजरात में कुछ समय पहले पुलिस अधिकारियों पर टिक टॉक का जुनून चढ़ा था और वहां नर्सें भी इसकी चपेट में आकर सस्पेंड हो गई थी।Check out this person setting his jeep on fire for a tik tok video in Rajkot.. Hope there’s some action. Let’s make him more famous.. @hvgoenka pic.twitter.com/eO5HgfilSq
— Dinesh Joshi. (@dineshjoshi70) September 3, 2019