विस्तार
शनिवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक सनकी व्यक्ति की हरकत पाकिस्तानी मीडिया में चर्चा का विषय बनी रही। जियो न्यूज के अनुसार, राजधानी इस्लामाबाद इस्लामाबाद के ब्लू क्षेत्र में सुबह एक शख्स मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अजीब सी मांग करने लगा। उसकी मांग जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
पाक मीडिया व पुलिस के मुताबिक, हाथ में पाकिस्तानी झंडा लिए ये शख्स एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। वह दावा कर रहा था कि अगर उसे पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बना गया तो वह छह महीने में देश की खस्ताहाल आर्थिक हालत को सुधार देगा। साथ ही छह महीने के अंदर ही पाकिस्तान का सारा कर्ज भी चुका देगा।
नया पाकिस्तान (खान सरकार) नाम के ट्विटर हैंडल से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया है।