इंटरनेट पर आए दिन कुछ न कुछ अजब-गजब देखने को मिल ही जाता है। आज हम जिस वीडियो के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र 'आत्मनिर्भर भारत' से प्रेरित है। साथ ही ये वीडियो एक बड़े प्रश्न का उत्तर भी देता है। जब हम छोटे थे, तो अक्सर मन में अजीबो-गरीब सवाल आते रहते थे, जिनमें से एक सवाल ये भी था कि आखिर नाई अपने बाल कैसे काटता है? लेकिन ये वीडियो देखने के बाद आपके मन की ये शंका दूर हो जाएगी। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स सैलून में बैठकर अपने बाल खुद की काट रहा है। इस 'आत्मनिर्भरता' शख्स ने समाज में एक कमाल का उदाहरण पेश किया है, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो को देखकर लोग ये भी कह रहे हैं। कि आखिर ये सच सामने आ ही गया कि नाई अपने बाल कैसे काटते हैं।
अपने ही हाथों से काटे अपने बाल
जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिना किसी नाई की मदद के खुद अपने ही हाथों से अपने बाल काट रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में शख्स अपने बाल इतनी रफ्तार से काट रहा है कि आप भी ये देखकर हैरान रह जाएंगे।
एक्सपर्ट तरीके से चलाई कैंची
शख्स की तेजी देखकर ऐसा लगता है कि वह इस काम में यह शख्स इस काम में एक्सपर्ट है। वीडियो देखने के बाद हर कोई इस सोच में पड़ गया है कि आखिर शख्स अपने ही हाथों से अपने बाल एक्सपर्ट तरीके से कैंची चलाकर कैसे काट रहा है।
ये वीडियो सच में हैरान करने वाला है। आप देख सकते हैं कि शख्स अपने हाथों से अपने सिर के पीछे के बाल काट रहा है। उसकी कैंची की रफ्तार देखकर आपकी आंखे खुली की खिली रह जाएंगी।
आप भी देखें वीडियो-
वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर yoo__bros नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वहीं इसका कैप्शन भी बेहद मजेदार है, जिसमें लिखा है 'आत्मनिर्भर भारत।' वीडियो इतना जबरदस्त है कि अब तक इसे हजारों लोग लाइक्स कर चुके हैं।
आगे पढ़ें
इस 'आत्मनिर्भरता' शख्स ने समाज में एक कमाल का उदाहरण पेश किया है, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो को देखकर लोग ये भी कह रहे हैं। कि आखिर ये सच सामने आ ही गया कि नाई अपने बाल कैसे काटते हैं।