पहले शादियां पर्दें में होती थीं और उस समय दूल्हा और दुल्हन कुछ सालों तक एक दूसरे को देख नहीं पाते थे। क्योंकि पहले बिना एक दूसरे को देखकर ही लोग शादी कर लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है और बिना एक दूसरे को देखे लड़का लड़की शादी नहीं करते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों शादी के पहले ही हनीमून की प्लानिंग भी बना लेते हैं और दोनों स्थान भी तय कर लेते हैं।
अब शादी के बाद अब लगभग हर लड़का लड़की हनीमून मनाने जाते हैं। हनीमून का मतलब सिर्फ घूमने से नहीं होता है। हनीमून के दौरान एकांत में लड़का और लड़की एक दूसरे को जानते और समझते हैं। हनीमून पर सिर्फ दूल्हा और दुल्हन ही जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि एक लड़का अपने दोस्तों को भी हनीमून पर ले जाना चाहता है। यह स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
एक व्यक्ति ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर खुलासा किया है कि जब उसकी शादी को करीब 7 महीने बचे थे, तभी से ही उसने अपनी होने वाली पत्नी के साथ अपने हनीमून ट्रिप की प्लानिंग करने लगा। दोनों ने काफी सोच समझ कर एक जगह का चुनाव किया।
इसके बाद हनीमून की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने दोस्तों को भी बता दिया कि हनीमून पर वो कहां जाने वाला है। दोस्तों को जब ये पता चला तो उन्होंने भी साथ चलने की इच्छा जताई, क्योंकी वो भी वहां कई दिनों से जाना चाहते थे। दोस्तों ने कहा कि अगर सब साथ चलेंगे तो बहुत मजा आएगा।
अब लड़का भी अपने दोस्तों को मना नहीं कर सका और हनीमून पर साथ ले जाने को तैयार हो गया। जब इस बात का पता उस लड़की को चला तो वो नाराज हो गई। लड़की ने अपने मंगेतर को बेवकूफ तक भी कह दिया। लड़के ने बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की कुछ सुनने को राजी नहीं हुई। उसने दोस्तों को साथ ले जाने के लिए मना कर दिया।
जब लड़के ने इस घटना को रेडिट के जरिए लोगों से पूछा कि वह अपनी पत्नी को कैसे मनाएं तो उसे सलाह के बदले में लोग उसे ट्रोल करने लगे। लोगों ने उसको मूर्ख तक बता दिया।
आगे पढ़ें
शादी तय होते ही लड़का लड़की अपने हनीमून ट्रिप की प्लानिंग करने लगते हैं। ऐसा ही एक लड़का अपने हनीमून की प्लानिंग अपनी होने वाली पत्नी के साथ किया। उसने अपने हनीमून की प्लानिंग अपने दोस्तों को भी बता दी।