Home Omg Man Was Running Affair With 5 Women They Taught Such A Lesson After Disclosure

अजब-गजब: एक साथ पांच महिलाओं का डेट कर रहा था शख्स, पोल खुलने पर ऐसे सिखाया सबक

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 28 Mar 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
एक साथ पांच महिलाओं के साथ  प्यार का खेल खेल रहा था ये शख्स
एक साथ पांच महिलाओं के साथ प्यार का खेल खेल रहा था ये शख्स - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

किसी भी रिश्ते की नींव होती है, निष्ठा। यदि रिश्ते में किसी भी कारण से निष्ठा खत्म होने लगती है, धीरे-धीरे वो रिश्ता भी खत्म हो जाता है। दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं,.जिनके लिए निष्ठा, ईमानदारी और प्यार जैसी चीज कोई मायने नहीं रखती है और ऐसे लोग एक रिश्ते में होने के बाद भी अपने पार्टनर के साथ बेवफाई करते हैं और किसी अन्य के साथ अपना अफेयर चलाते हैं। ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला इंग्लैंड से सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक गर्लफ्रेंड होने के बाद भी अफेयर चलाया। हैरान करने वाली बात तो ये है कि शख्स ने एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच लड़कियों के साथ प्यार का खेल खेला। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लड़की को जोर का धक्का लगा, जब उसको पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड चार अन्य महिलाओं के साथ चक्कर चला रहा है। एक 27 साल की महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

पांच महिलाओं के साथ संबंध रखता था शख्स
महिला का कहना है कि वह पिछले 6 महीने से अपने बॉयफ्रेंड को डेट कर रही थी और अब उसे पता चला है कि उसका बॉयफ्रेंड उसके होने का बावजूद 4 अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखता है। महिला ने बताया कि अचानक उसे महसूस होने लगा कि उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है।
महिला का बॉयफ्रेंड जिन महिलाओं के साथ प्यार का खेल खेल रहा था, वह सारी महिलाएं किसी न किसी तरह से महिला से जुड़ी हुई थीं। महिला का कहना है कि उसका बॉयफ्रेंड इन चीजों को खुलकर बताता था। वो इस बात को ऐसे जताता था, जैसे उसने कोई बहादुरी का काम किया हो। 

ऐसे में महिला ने उन महिलाओं को सोशल मीडिया पर फॉलो किया। जब महिला ने देखा कि एक दूसरी औरत ने उसके बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली है, तो उसका शक यकीन में बदल गया। धीरे-धीरे महिला ने उन चारों लड़कियों के बारे में पता लगाया और अपने बॉयफ्रेंड के धोखे के बारे में उन चारों लड़कियों को बताया।

एक दूसरे को जानती थीं पांचों महिलाएं
इसमें से एक महिला उसकी डॉक्टर थी। दूसरी उसकी कजिन की दोस्त थी। तीसरी महिला से लड़की एक पार्टी में मिली थी। इसके बाद पांचों ने मिलकर उस शख्स को मजा चखाने का प्लान बनाया और पांचों एक साथ शख्स से मिलने पहुंच गईं। पांचों को एक साथ देशकर शख्स घबरा गया और सफाई देने लगा। साथ ही माफी भी मांगने लगा। हालांकि, पांचों महिलाओं ने उसी समय उस धोखेबाज शख्स से रिश्ता खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree