सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं है। कभी किसी के टैलेंट से भरा वीडियो वायरल होता है, जो लोगों के दिल को छू लेता है। तो कभी कुछ ऐसा भी वायरल हो जाता है जिसका कोई मतलब नहीं होता। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को श्रीलंका के पॉपुलर सॉन्ग 'मनिके मगे हिते' को दोहराते हुए देखा जा सकता है।
श्रीलंका का ये गाना भारत में काफी पॉपुलर हुआ है। श्रीलंकाई सिंगर योहानी दिलोका डिसिल्वा ने जब अपनी आवाज में इस गाने को गाया तो लोगों को उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। इतना ही नहीं गाना पॉपुलर होने के बाद इंस्टाग्राम रील्स पर भी खूब देखा गया। अब एक चचा का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो भी इस फेमस गाने को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं।
श्रीलंका के इस गाने का लिरिक्स भले ही लोगों को समझ नहीं आता, लेकिन उसे गुनगुनाने की कोशिश सभी करते हैं। गुटखे वाले चचा ने भी इस गाने के लिरिक्स को पकड़ने की पूरी कोशिश की। वो भी इस गाने की लिरिक्स को हूबहू कॉपी नहीं कर पाए। मगर चचा के अंदाज को देखकर हर किसी की हंसी छूट जाएगी। कुछ ही सेकंड यह वीडियो देखने के बाद आप भी ठहाके लगा कर हंस पड़ेंगे।
यहां देखिये वीडियो
'Manike Mage Hithe' सॉन्ग दोहराते हुए गुटखे वाले चाचा पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कम से कम आखिरी लफ्जों को सही-सही बोल पाए। मगर वो इसमें कामयाब नहीं हुए, लेकिन लोग खूब मजे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर giedde नाम के अकाउंट द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है। अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जब से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, तब से ज्यादातर लोगों का यह कहना है कि रानू मंडल के बाद अब ये नया टैलेंट।
आगे पढ़ें
श्रीलंका के इस गाने का लिरिक्स भले ही लोगों को समझ नहीं आता, लेकिन उसे गुनगुनाने की कोशिश सभी करते हैं। गुटखे वाले चचा ने भी इस गाने के लिरिक्स को पकड़ने की पूरी कोशिश की। वो भी इस गाने की लिरिक्स को हूबहू कॉपी नहीं कर पाए।