विस्तार
सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों की लड़ाई के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लड़ाई नहीं बल्कि क्यूटनेस देखने को मिल रही है। ये वीडियो है एक बंदर का। वैसे तो बंदरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है। समझदारी के मामले में भी बंदर इंसानों की तरह ही सोचते हैं। वायरल हुए इस वीडियो में भी एक बंदर की समझदारी देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बंदर सैलून पहुंचकर अपनी दाढ़ी के बाल सेट करवाता हुआ दिख रहा है। उसे देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि वो बंदर है, उसे देखकर लग रहा है मानो कोई शख्स ही शेव बनवा रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।
इस वीडियो को ट्विटर पर IPS अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है। साथ ही वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'अब लग रहे हो स्मार्ट'। साथ ही हैशटैग 'ब्यूटी पार्लर' भी उन्होंने लिखा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर सैलून पर बाल कटवाने वाली कुर्सी पर बड़े आराम से बैठा है। वहीं एक शख्स अपने हाथ में ट्रिमर लेकर बंदर की शेव बना रहा है।
यहां देखें वीडियो-
वीडियो में बंदर बहुत ही आराम से अपनी दाढ़ी सेट करवा रहा है। वह जरा भी हिल नहीं रहा है। कई लोग वहां बैठकर बंदर को देख रहे हैं और उसका वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। साथ ही लोग खूब मजे भी ले रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है। वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।