बंदर बहुत ही शरारती होते हैं ये तो सभी को पता है। कई बार तो ये अपनी हरकतों से लोगों की नाक में दम कर देते हैं। सोशल मीडिया पर भी बंदरों की कई वीडियो आती रहती हैं जिनमें बंदर की नटखट शरारतें देखकर हंसी नहीं रूकती है। अब तक आपने कई बार बंदर को लोगों के हाथों से सामना छीनकर ले जाते हुए देखा होगा लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप बंदर की समझदारी को देखने के बाद हैरान रह जाएंगे। वीडियो में आप मोबाइल मांगने के लिए बंदर को हुबहू इंसानों जैसी हरकतें करते हुए देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को ये वीडियो काफी मजेदार लग रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े मजे से अपना मोबाइल चला रहा है और उसके पास की कुर्सी पर एक बंदर भी बैठा हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर के बैठने का अंदाज में एक दम अलग है या कहें कि इंसानों वाला है। बंदर पहले तो मोबाइल चला रहे शख्स को गौर से देखता रहता है। इसके बाद वो उसके कंधे पर बार-बार छूकर मोबाइल मांगने का इशारा करता है और यही नहीं वो इंसानों की तरह शख़्स के कान में भी कुछ कहने की एक्टिंग करता है। इसके बाद शख्स भी बंदर के कान में कुछ कहता है और बंदर बहुत ही ध्यान से सुनता है। इसके बाद शख्स अपना मोबाइल बंदर को दे देता है और दोनों मिलकर मोबाइल चलाते हैं। बंदर इतनी समझदारी से मोबाइल चला रहा है जैसे वो कोई जरूरी काम कर रहा हो। इस वीडियो को naturewildes नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है।
यहां क्लिक करके देखिए वीडियों...
शेयर किए जाने के बाद अब तक 79 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों मजेदार इमोजी पोस्ट करके प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
वीडियो में आप मोबाइल मांगने के लिए बंदर को हुबहू इंसानों जैसी हरकतें करते हुए देख सकते हैं।