इंसानों को तो बर्थडे पार्टी करते आपने देखा होगा और शायद आप खुद भी केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते होंगे, लेकिन क्या कभी बंदरों को केक काटते और 'बर्थडे पार्टी' करते देखा है? जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरों का एक झुंड केक पर टूट पड़ा है। वह आराम से बैठकर थोड़ा-थोड़ा करके केक खा रहे हैं। इन्हें केक खाते देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये किसी की 'बर्थडे पार्टी' में गए हों।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मजेदार वीडियो को अब तक एक लाख 36 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि करीब 1500 लोग पोस्ट को रिट्वीट कर चुके हैं और अब तक चार हजार से अधिक लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है।
इस वीडियो को देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने बंदरों को केक खाते देखकर कमेंट किया है, 'इंसानों से ज्यादा सभ्य।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'इसे कहते हैं पार्टी।' एक और यूजर ने लिखा है, 'पावरी हो रही है।'
दरअसल, हाल ही में एक पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर दनानीर मुबीन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर 'पावरी हो रही है' ट्रेंड करने लगा। अब कई लोग इस 'पावरी हो रही है' डायलॉग को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। बंदर वाले इस वीडियो को देखकर भी लोग कुछ इसी तरह के कमेंट कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मजेदार वीडियो को अब तक एक लाख 36 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।