विस्तार
लोग अपनी शादी को कुछ अलग और यादगार बनाना चाहते हैं। इसी अलग दिखने की चाह में मुम्बई के एक जोड़े ने अपना शादी का कार्ड ऐसा बनवाया कि जिसने भी देखा बस वह देखता ही रह गया।
इस कार्ड को टैब्लेट के बॉक्स का रुप दिया गया है। साथ ही दवाई की जानकारी की तरह शादी की जानकारी दी गई है। लेकिन सिर्फ जानकारी पर ही बात खत्म नही होती मुंह मीठा करने के लिए टैब्लेट की तरह मीठा भी मौजूद है। क्यों है न ये सबसे अलग शादी का कार्ड।