विस्तार
गूगल मैप्स का इस्तेमाल अब केवल रास्ता खोजने के लिए नहीं बल्कि बहुत से कामों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र के एक खेत को जूम कर के देखने के लिए लोग गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्विटर पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। और लोग सोशल मीडिया पर इस फसल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
जब आप इस खेत को जूम कर के देखेंगे तो आपको छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर नजर आएगी। दो लाख चालीस हजार स्कवायर फिट खेत की फसल में यह विशालकाय तस्वीर फैली हुई है। महाराष्ट्र में लातूर जिले के निलंगा गांव में ये खेत स्थित है। बिजनेस इनसाइडर की खबर के अनुसार ये रंगोली इसी साल फरवरी में बनाई थी। 19 फरवरी को शिवाजी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देना इसका उद्देश्य था।
दो लाख चालीस हजार स्कवायर फीट जमीन पर बनी ये रंगोली दुनिया में सबसे बड़ी है। इस रंगोली के लिए 2500 किलो बीज का इस्तेमाल किया गया है। इसके पीछे मंगेश निपानिकर का आइडिया था। मंगेश किसानों की आत्महत्या पर रंगोली बनाने के लिए 2015 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।