Home Omg Oh Teri Ki 10 Cheap Countries Than India For Tourism

विदेश घूमना है? तुरंत टिकेट कटवा लीजिए, ये 10 देश हैं भारत से सस्ते

Updated Fri, 20 Jan 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
10 Cheap countries than India for tourism
विज्ञापन

विस्तार


हम सब विदेश घूमने की चाहत रखते हैं। विदेश में भी ऐसी जगहें जहां कम से कम भारतीय उपमहाद्वीप से कहीं दूर जाने का मौका मिले। भाई वड्डे लोग तो सोचने से पहले ही घर छोड़ भी देते हैं और निकल जाते हैं। ये सब पैसे का खेल है। जेब में पैसा हो तो क्या नहीं हो सकता। पर क्या करें यूरोप अमेरिका जैसी जगहों पर यहां से जितना पैसा लेकर जाओ सब वहां जाकर कम ही पड़ जाता है। अब इंसान खुल कर खर्च भी नहीं कर पाता है। ऐसे में मज़ा तब आए अगर विदेश जाते ही हमारा रूपया कम होने के बजाए बढ़ जाए। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी जगहों के बारे में जहां आप घूमने जा सकते हैं और सबसे बड़ी बात वहां का करेंसी रेट भारतीय रूपए के मुकाबले कम है। ऐसे में आप वहां जाकर खुद को राजा जैसा फ़ील कर सकते हैं...
 

1. बोलीविया- 1 रूपये = 0.11 बोलिवियानो
 



बोलीविया के होटल बेहद सस्ते हैं। आप वहां जाकर वहां की प्रकृति का लुत्फ़ उठा सकते हैं। Rurrenabaque बोलीविया का ऐसा शहर है जहां से जंगल और नदी बेहद पास हैं। गर्म पानी के सोते यानि हॉट स्प्रिंग्स वहां की खूबसूरती को और बढाते हैं।
 

2. पैरागुए- 1 रूपए = 74.26 गुआरानी
 



मर्सर के एक सर्वे में ये बात सामने आई है की पैरागुए दुनिया का सबसे सस्ता देश है। 1 पैरागुएन गुएरानी की कीमत 0.014 भारतीय रूपए सुन कर कितना अच्छा लगता है न। तो अब शिमला घूमने क्यों जाना?
 

3. ज़िम्बौब्वे- 1 रूपए = 5.85 zwd
 



यहां पर रहना भले ही आपको काफ़ी सस्ता न पड़े पर खाना और बाकि चीज़ें बहुत सस्ती हैं। ऊपर से 1000 % इन्फ्लेशन रेट वहां पर रहने को और सस्ता बनाता है। सोच सकते हैं 1000% इन्फ्लेशन रेट? बाप रे बाप। 2010 से ही यूएस डॉलर को यहां की ऑफिशियल करेंसी के रूप में अपना लिया गया है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता निश्चित तौर पर आपका मन मोह लेगी।
 

4. कोस्टा रिका- 1 रुपए = 8.15 कोलोंस
 



यहां के बीच आपको कैरीबियन का पूरा लुत्फ़ उठाने का मौका देते हैं। यहां आने के बाद आप एक से एक बढ़िया ड्रिंक्स का मज़ा ले सकते हैं और राजा की तरह सैर कर सकते हैं।


5. बेलारूस- 1 रूपए = 216 रूबल
 



रूबल यहां की करेंसी है जिसकी कीमत 0.00581 भारतीय रुपए के बराबर है। सुनते ही कैसे अपने आप को बेहद अमीर महसूस करने लगे है न? यहां के म्यूजियम और कैफ़े में बैठकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप अभी भी सोवियत एरा में समय गुज़ार रहे हैं। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी आपको मोह लेगी। यहां की झीलें और जंगल सैलानियों को हमेशा से आकर्षित करती रही हैं।
 


6. कम्बोडिया- 1 रूपए = 63.93 रीएल
 



रियली सही बता रहे हैं...:P 1 रीएल की कीमत भारतीय रूपए के हिसाब से 0.015 होती है। यहां रहना खाना-पीना सब कुछ बहुत सस्ता है साथ ही ये जगह ऐतिहासिकता से परिपूर्ण है। अंकोरवाट के मंदिर निश्चित तौर पर आपको हिन्दू धर्म के इतिहास को समझने में और अधिक मदद करेंगे।
 

7. वियतनाम- 1 रूपए = 338.35 डाँग
 



मतलब बाप रे बाप आज ही टिकेट कटवाओ भईया यहां का। यहां तो ऐसे पैसे खर्च किए जा सकते हैं जैसे बारात में नाचते समय उड़ाए जाते हैं। यहां रहना-खाना-पीना सब बेहद सस्ता है। वांग यांग की नदी में टायर पर बैठकर सैर करना एक अलग अनुभव के होने जैसा है। यहां पर 700 रूपए में आराम से साईट सीइंग कर सकते हैं। इससे ज्यादा रुपिया तो अपने नैनीताल वाले मांग लेते हैं 7 ताल घुमाने के।
 

8. हंगरी- 1 रूपए = 4.22 फ़ोरिंट
 



हंगरी में आपको होटल का एक कमरा टीवी फ़्रिज के साथ 700 में मिल जाएगा और यहां की ट्रेनों का किराया भी बहुत सस्ता है। ये जगह अपने आप में बहुत सुन्दर है। तो जाइए झट से विदेश घूम आइए।
 

9. श्री लंका- 1 रूपए = 2.08 श्रीलंकन रूपए
 



देख लो जाकर कहां रखा था रावण ने सीता को :P सिगिरिया, एडम्स पीक और मार्वल जैसी जगहें आपको प्रकृति से प्यार करने पर मजबूर कर देंगी। यहां पर आप सस्ते में रह सकते हैं। यहां कई गेस्ट हाउस और होटल आपको 1000 प्रति रात के हिसाब से मिल जाएंगे।
 

10. मंगोलिया-1 रूपए = 29.83 टुगरिक
 



चंगेज़ खान यहीं की देन था देख लो जाकर किस घाट का पानी पीता था। यहां पर रहने के लिए आपको 400 रूपए तक का कमरा मिल सकता है। अगर आप पीने के शौक़ीन हैं तो ये जगह आपके लिए जन्नत साबित हो सकती है। यहां आपको हर जगह वोदका मिल जाएगी। यहां आकर आप घोड़े पर बैठकर घास के मैदानों पर आराम से घूम सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree