विस्तार
सोशल मीडिया पर रोज कहीं ना कहीं से कोई ऐसी खबर आ जाती है जिसे जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। अब इस खबर को ही ले लीजिये जो हम आपके लिए लाए हैं। 23 साल के छात्र ने पढ़ाई पूरी करने के लिये 91 साल की वृद्धा से शादी तो कर ली लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ वह जानकर आप दंग रह जाएंगे। जानिए ऐसा क्या हुआ कि लड़का जेल जाते-जाते बच गया।
एक ऐसी शादी हुई है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। अब आपके दिमाग में आ सकता हैं की शादी तो सबकी होती है, इसमें हैरानी वाली क्या बात है? लेकिन जब हम आपको बताएंगे कि इस शादी में दुल्हे की उम्र 23 साल है और दुल्हन 91 साल की है, तो आप भी सोच में जरूर पड़ जाएंगे। लेकिन इस शादी के बाद हनीमून के दौरान जो कुछ भी हुआ वह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि ये शादी कुछ शर्तों पर हुई थी।
दरअसल, अर्जेंटीना से आई इस खबर के बारे में जानकर हर किसी के होश उड़े हुए हैं। अर्जेंटीना में एक 23 साल का लड़का लॉ की पढ़ाई कर रहा था। लड़के की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन वह फिर भी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए जी जान से लगा हुआ था। उसके घर में उसकी मां, भाई के साथ में एक 91 साल की वृद्ध महिला भी रहती थी।
हुआ यूं कि इस 91 साल की बूढ़ी महिला ने लड़के को कहा कि यदि वह उससे शादी कर लेगा तो महिला उसकी पढ़ाई के लिए सारा खर्च देगी। लड़का इस बात को झट से मान गया और 91 साल की बूढ़ी महिला के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गया। ऐसा करने के पीछे 91 साल की बूढ़ी महिला ने बताया कि उसको पेंशन मिलती है और जब उसकी मृत्यु हो जाएगी तो ये पेंशन इस लड़के को मिलनी शुरू हो जाएगी, क्योंकि अब वो उसका पति बन चुका है।