Home Omg Oh Teri Ki Amazing Floating Phumdis Of Loktak Lake In India

दुनिया की एक मात्र तैरती हुई अनोख़ी झील

Rahul Ashiwal Updated Tue, 13 Dec 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
hgj
hgj - फोटो : amusingplanet
विज्ञापन

विस्तार

वैसे तो हमारे यहां कई अजीबोगरीब जगहें हैं, लेकिन जिस झील के बारे में हम बता रहे हैं, ये कुछ अनोख़ी ही है। मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 39 किलोमीटर दूर स्थित लोकतक झील उत्तर-पूर्व भारत की सबसे बड़ी साफ़ पानी की झील है। इसे दुनिया कि एकमात्र तैरती हुई झील भी कहा जाता है, क्योंकि यहां छोटे-छोटे भूखंड या द्वीप पानी में तैरते हैं। इन द्वीप को फुमदी (Phumadi) के नाम से जाना जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि करीबन 1 लाख लोगों से ज्यादा इस झील पर आश्रित हैं।

ये फुमदी मिट्टी, पेड़-पौधों और जैविक पदार्थों से मिलकर बनते है और धरती की तरह ही कठोर होते हैं। इन्होंने झील के काफी बड़े भाग को कवर किया हुआ है। फुमदियों से बनी इस झील को देखना अपने आप में एक एक अनोख़ा अहसास है जो की पुरे विश्व में केवल यहीं अनुभव किया जा सकता है। इतने से भी मन न भरे, तो फुमदी पर ही बने टूरिस्ट कॉटेज में रह भी सकते हैं।

इस झील के पानी का उपयोग जलविद्युत परियोजनाओं, सिंचाई और पीने के पानी के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस झील के आसपास रहने वाले मछुआरों की जीविका भी यही है। स्थानीय भाषा में इन मछुआरों को ”फुमशोंग्स” (Phumshongs) कहा जाता है। फुमदी का उपयोग स्थानीय लोग मछली पकड़ने, अपनी झोपड़ी बनाने और अन्य उपयोग के लिए करते हैं। इन मछुआरों की मछली पालन की कला भी अनोखी है। ये गांव वाले मछली पालने के लिए फुमदी का नकली गोल घेरा बनाते हैं।

फुमदी का सबसे बड़ा भाग झील के दक्षिण पूर्व भाग में स्थित है, जो 40 स्क्वायर किलोमीटर तक फैला हुआ है। इस सबसे बड़े भाग में दुनिया के सबसे लंबा और एकमात्र तैरता हुआ पार्क भी है जिसका नाम ‘किबुल लामिआयो’ नेशनल पार्क (Keibul Lamjao National Park) है। इस पार्क में दुर्लभ प्रजाति के हिरण भी पाए जाते हैं। इन्हें मणिपुरी भाषा में संगई (Sangai) कहा जाता है।

फुमदीयों की बनती बिगड़ती स्तिथि और इंसानी गतिविधियों के बढ़ते दबाव के चलते झील मुख्यतः उत्तरी, केन्द्रीय और दक्षिण क्षेत्र में बंट गई है। उत्तरी क्षेत्र बड़ी फुमदियों के कारण, जिनका आकार 0.4 से 4.5 मीटर है, केन्द्रीय क्षेत्र से अलग हो गया है। ये फुमदियां उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण-पूर्व तक फैली हुई हैं। जनवरी से मार्च के बीच में इन फुमदियों को जलाया जाता है जिससे मछली और धान के लिए जगह बनाई जा सके।

केंद्रीय भाग झील का मुख्य खुला हुआ भाग है, जहां पहले की तुलना में कम फुमदी पाई जाती थी, लेकिन बीते सालों में गांव वालों ने मछली पालन के लिए इसमें कृत्रिम फुमदी बना ली, जिसे वे ‘अथफुम्स’ (Athaphums) कहते हैं।

लोकतक झील जैव विविधता से भी परिपूर्ण है। इसमें पानी के पौधों की तकरीबन 233 प्रजातियां, पक्षियों की 100 से अधिक प्रजातियां रहती हैं। इसके अलावा जानवरों के 425 प्रजातियां भी हैं, जिनमें भारतीय पाइथन, सांभर और दुर्लभ सूची में दर्ज भौंकने वाले हिरण भी हैं

यहां ठहरने के लिए इस झील की एक बड़ी फुमदी में सेंड्रा टूरिस्ट होम भी मौजूद है।

source: 1, 2

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree