विस्तार
रिकॉर्ड सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी बनाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही रिकॉर्ड्स के बारे में बताते जो हर जानवर की न सिर्फ अनोखी खासियत है बल्कि अपने आप में रिकॉर्ड भी है।
चीते की तेजी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। चीता 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने की क्षमता रखता है।
लगातार दौड़ने में इसका कोई मुकाबला नहीं। खासकर उत्तर अमेरिकी हिरन तो पांच किलोमीटर तक 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।
भागने में शतुरमुर्ग का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। यह आसानी से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। लगातार दौड़ना हो तो यह आधा तक 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।
ऊंची उड़ान भरने में इस अफ्रीकी गिद्ध की दाद देनी चाहिए। इस बात का खुलासा 1973 में हुआ जब एक रुएपल गिद्ध 11,200 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहे एक विमान से टकरा गया।
पहाड़ों में रहने वाला यह शेर (पूमा) सबसे ऊंची छलांग लगा सकता है। पूमा एक बार में जमीन से साढ़े पांच मीटर ऊंचाई तक उछल सकता है। जमीन पर रहने वाले जानवरों में यह एक रिकॉर्ड छलांग है।
यह दुनिया का सबसे छोटा पक्षी है। ज्यादातर का वजन दो ग्राम और लंबाई छह सेंटीमीटर होती है।
यह व्हेल यह सबसे गहरा गोता लगाती है। अपने बच्चों को दूध पिलाने वालों में शामिल यह अकेला जानवर है जो तीन हजार मीटर गहराई तक गोता लगा सकती है। यह एक घंटे तक पानी के नीचे रह सकती है. पानी के भीतर इसके खून का प्रवाह सिर्फ दिल और दिमाग तक सीमित रहता है।
अफ्रीकी हिरन में गर्मी बर्दाश्त करने की गजब की क्षमता होती है। इसके खुद के ही शरीर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहता है। इतना ही नहीं यह हिरन कई हफ्तों तक पानी के बिना रह सकता है।
चमगादड़
जैसा कि आप जानते हैं कि चमगादड़ अपना शिकार प्रतिध्वनि के जरिए चुनते हैं। शिकार के वक्त यह जानवर ऐसी आवाजें भी सुन सकता है जो सिर्फ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से ही सुन सकती है। यही खूबी इसके शिकार को आसान बनाती है।