विस्तार
सांप का नाम सुनते ही सब डर से कांपने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों को सांप बहुत ज़्यादा पसंद होते हैं। इतने पसंद होते हैं कि वो उन्हें पालते हैं। आपने कभी किसी सांप को मुस्कुराते हुए देखा है? नहीं देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा सांप दिखाने वाले हैं जिसके शरीर पर स्माइली बने हुए हैं।
ये सांप एक लैवेंडर अल्बिनो बॉल पाइथन है। इसे जस्टिन कोबिल्का ने पाला है।