विस्तार
पेड़ों में भी जान होती है लेकिन काटो तो उनमें खून नहीं निकलता। लेकिन यह ख़बर पढ़ने के बाद आपका यह विचार बदल जाएगा। क्योंकि धरती पर ऐसा पेड़ भी खोज लिया गया है जिसमें काटो तो खून निकलता है। और यह कोई एक-आध पेड़ नहीं है बल्कि यहां पूरी फौज है।
ये अनोखे पेड़ दक्षिण अफ्रीका में पाए जाते हैं। इन पेड़ों को जब भी स्थानीय लोग काटते हैं तो इनसे लाल रंग का तरल निकलने लगता है। कुछ लोग इसे खून बताते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे जादुई रंग भी कहते हैं। इस पेड़ को किआट मुकवा, मुनिंगा और ब्लडवुड ट्री के नाम से जाना जाता है। अगर इस पेड़ की डाली टूट जाए तो भी पेड़ से 'खून' बहने लगता है।
इस पेड़ से स्थानीय लोगों की आस्था और कई सारी मान्यताएं भी जुड़ी हैं। यहां स्थानीय लोग बताते हैं कि इंसान के खून में होने वाली कई बीमारियां इस पेड़ के 'खून' से ठीक हो जाती हैं।
माना जा रहा है कि जिस तरह दूसरे पेड़ों को काटने पर सफेद और पीला गोंद निकलता है, ठीक उसी तरह इस पेड़ से लाल गोंद निकलता है।