विस्तार
अमिताभ की फिल्म शराबी के नत्थू लाल तो याद होंगे आपको, ज्यादा फुटेज नहीं दी गई थी फिल्म में, लेकिन उनकी मुछों ने उन्हें बॉलीवुड में सदा-सदा के लिया जिंदा रख दिया। आज भी लोग जानदार मूछ देखकर कहते हैं कि मूछे हो तो नत्थू लाल जैसी हो… नहीं तो न हो… ऐसा ही कुछ सरदार अवतार सिंह मौनी के साथ भी है। अगर मूछों के आयाम नत्थू लाल ने तय किए तो पगड़ी के अवतार सिंह मौनी ने किए हैं।
अमृतसर के रहने वाले अवतार सिंह, दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी सिर पर बांधते हैं। उनकी पगड़ी का वजन 45 किलो है, उनको पगड़ी बांधने में करीब 6 घंटे का वक्त लगता है। इतनी भारी और बड़ी पगड़ी दुनिया में कोई नहीं पहनता है। अवतार सिंह का दावा है कि उनकी पगड़ी की लंबाई 2115 फीट है। कमाल की बात है वो अपनी पगड़ी खुद ही बांधते हैं।
अवतार सिंह 16 साल से ऐसी पगड़ी बांधते हैं। उनकी पगड़ी का आकार इतना बड़ा हो जाता है कि वो पगड़ी के साथ कार में नहीं बैठ सकते। उनकी पगड़ी ही उनकी लोकप्रियता का कारण भी है। वो शहर में जब अपनी बुलेट पर निकलते हैं तो उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। अवतार सिंह का कहना है कि जब वो सिर पर ये पगड़ी नहीं बांधते हैं तो उन्हें संतुलन बनाने में दिक्कत होती है। ऐसा लगता है कि वो गिर जाएंगे।
अवतार सिंह बताते हैं कि उनकी पगड़ी में कपड़े का वजन 30 किलो होता है। इसके अलावा वो कुछ कड़े और गहने भी पगड़ी पर सजाते हैं जिसकी वजह से वजन बढ़कर इतना हो जाता है। वैसे तो पगड़ी सरदारों की शान होती है लेकिन अवतार सिंह की पगड़ी सिर्फ उनकी शान नहीं, बल्कि उनकी पहचान भी है।
Image Source: news ludhianalive
Image Source: Jammu links news.com
Image Source: Youtube Still