विस्तार
पॉपुलर लोगों को सुर्खियों में बने रहना आता है। ये लोग अपने हर काम को ऐसे करते हैं जैसे कि सिर्फ ये ही कर सकते हैं। 2002 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रोनाल्डिन्हो इसी कैटेगरी के खिलाड़ी हैं। स्टार तो वो थे ही, अब उनके अंदर सुपर स्टार वाली क्वालिटी आ गई हैं। साहब की शादी इन दिनों चर्चा में है, क्योंकि एक साथ दो दो लड़कियों के साथ शादी करने जा रहे हैं। एक वक्त ऐसा था कि जब वो शादी के नाम से ही दूर भागते थे लेकिन अब वो एक साथ दो दो लड़कियों के साथ शादी करने जा रहे हैं।
रोनाल्डिन्हो दो लड़कियों के साथ शादी करने जा रहे हैं इस बात से ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों लड़कियां शादी करने के लिए भी तैयार हैं। ये बात जानकर पूरी दुनिया हैरान है।
जिन दो लड़कियों से ये दिग्गज फुटबॉलर शादी करे जा रहे हैं, उनका नाम है बिटरीज और प्रिस्किला। बिटरीज साल 2016 से रोनाल्डिन्हो की गर्लफ्रेंड है, वो पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठे थे। उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड का नाम है प्रिस्किला। इनके साथ रोनाल्डिन्हों का रिलेशनशिप काफी समय से चल रहा है। रोनाल्डिन्हों ने एक साथ दोनों को अपने रिश्ते की बात साझा की और दोनों को एक साथ शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों ही गर्लफ्रेंड ने हां भी बोल थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोनाल्डिन्हो इसी साल अगस्त में इन दोनो से शादी रचाएंगे।
रोनाल्डिन्हों शादी से पहले ही दोनों के साथ रहते हैं। दोनों दिसंबर से ही रोनाल्डिन्हों के साथ रह रही हैं। बार्सिलोना के लिए खेलने वाला ये खिलाड़ी दोनों गर्लफ्रेंड को खर्च के लिए हर महीने 1 लाख 35 हजार रुपये देते हैं।रोनाल्डिन्हों के मुताबिक बिटरीज और प्रिस्किला के बीच कभी मन मुटाव भी नहीं होता क्योंकि वो दोनों के लिए एक ही समय में एक ही तरह का गिफ्ट लाते हैं।
रोनाल्डिन्हों की इस अजीबों गरीब शादी के शौक से उनके परिवार वाले बहुत नाराज हैं। उनकी बहन ने दो लड़कियों के साथ शादी करने मामले पर सवाल उठाए और ऐलान किया कि परिवार से शादी में कोई नहीं आएगी।