विस्तार
ये हैं चीन की किम कार्दशियन। इन्होंने एक ऐसा खिताब जीता है, जिसे आप पढ़ तो लेंगे लेकिन किसी को बता नहीं पाएंगे। बताना भी पड़ गया तो छिप-छिपाकर ही बताएंगे। बात ही दरअसल कुछ ऐसी है।
हुआ यूं कि हाल ही में शंघाई में ‘सबसे सुंदर बटक्स (नितंब)’ प्रतियोगिता हुई। भला ये भी कोई प्रतियोगिता होती है, आपके मन में भी ये सवाल इसे पढ़ते हुए गूंजा होगा। लेकिन भई होती है तो होती है। कॉन्टेस्ट हुआ, कंटेस्टेंट्स आए और यह 19 वर्षीय लड़की बाजी मार ले गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे सुंदर नितंबों की रानी गाओ कियान अपनी फिटनेस से काफी खुश हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि वह सार्वजनिक स्थल पर लेगिंग नहीं पहन सकतीं, क्योंकि लोग उन्हें चुस्त कपड़ों में देखते ही घेर लेते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रेमी द्वारा कमेंट किए जाने पर उनके सामने कई उलझने आईं। तब से वह इसे भद्दा नहीं मानती हैं। हालांकि उन्होंने यह जिक्र नहीं किया कि प्रेमी ने क्या कहा था?
इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की। वह रोजाना छह घंटे जिम करती थीं। उन्होंने इसमें 50 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए ताज हासिल किया।
कियान बताती हैं, ‘मैं इस उपलब्धि से बहुत खुश हूं। अब मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि फिटनेस प्रशिक्षण कितना कठिन था। मैं इसे जारी रखूंगी। यही मेरा करियर है।’
कियान का दावा है कि उन्होंने अपनी शारीरिक बनावट के लिए किसी प्रकार का चिकित्सकीय सहयोग उपचार नहीं कराया है। यह प्राकृतिक है। वह बताती है कि परिवार वालों ने इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उनका पूरा सहयोग किया। पापा ने बहुत प्रोत्साहित किया।