विस्तार
शादी किसी भी इंसान की जिंदगी में काफी अहम होती है। शादी के दिन हर कोई कुछ न कुछ खास करने की सोचता है। कई तो करते भी हैं। कोई हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाता है तो कोई दुल्हन घोड़ी पर बैठकर आती है।
जितनी तरह के एक्सपेरिमेंट शादी वाले दिन दुल्हा-दुल्हन अपनी एंट्री को लेकर करते हैं वैसे शायद ही होते हों। और ये बात सिर्फ यहां की नहीं दुनियाभर में शादी वाले दिन लोग एक्सपेरिमेंट करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में दुल्हन सिर पर बिना चुनरी ओढ़े खड़ी है। तभी सामने से उड़ता हुआ दुपट्टा आता है और दुल्हन के सिर पर अपने आप ढक जाता है। सोशल मीडिया में इस वीडियो ने धमाल मचा रखा है। हर कोई इस वीडियो को देखकर हैरान है। वहीं, कुछ होने वाली दुल्हनें तो ये जानने में लग गई हैं कि उनकी शादी में भी ऐसा कुछ हो सकता है या नहीं।
वीडियो को शंघाई लिस्ट चैनल ने फेसबुक पर शेयर किया है। वीडियो को अभी तक लाखों व्यू मिल चुके हैं। वीडियो चीन का है। हालांकि चीन में कब और कहां का है ये अभी पता नहीं लग पाया है। लेकिन खोजबीन जारी है।