सर्दियों के दिनों में उत्तर भारत में शरीर पर तेल मलने का चलन आम है, बॉडी लोशन नामक चिड़िया तो अभी आई है वरना सरसों का तेल, 'नाम एक काम अनेक' वाला काम करता आया है। तो हुआ यूं कि हमारी एक बूढ़ी रिश्तेदार कहीं गईं, वो एक गांव था। वहां लाइट तो होती नहीं। तो बाथरूम में उन्होंने सोचा चलो शैम्पू कर लिया जाए। अंधेरा था, वहीं किसी शैम्पू की शीशी में तेल रखा था। खूब सारा लिया और लगा लिया। अब बाल कितने साफ़ हुए होंगे ये तो आप सब जानते होंगे। ये किस्सा हमारे घर में आज भी मशहूर है।
https://twitter.com/Kaycon000/status/758137240971280384ट्विटर पर पिछले दिनों एक वाकया खूब मशहूर हुआ। एक मोहतरमा हैं Kayla Connors, Massachusetts से हैं, ट्विटर पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया जिनमें उनकी बहन की तस्वीर थी। इस पोस्ट की ख़ास बात ये थी कि इसमें इस बात का ज़िक्र था कि उनकी बहन ने शैम्पू समझकर, हेयर रिमूवल क्रीम अपने सिर में लगा ली, जिसके बाद उनके बाल उड़ गए। इस पोस्ट को 65000 बार रीट्वीट किया गया और इतने ही हार्ट्स भी मिले।
पर बहुत से लोग इसे महज़ एक मज़ाक मान रहे हैं। क्योंकि जितनी बड़ी उनकी बहन लग रही हैं फ़ोटो में उस हिसाब से ऐसा होना बिलकुल भी संभव नहीं लगता। एक ने कहा कि इससे घटिया फोटोशॉप का नमूना उन्होंने आज तक नहीं देखा।
एक ने कहा कि इस क्रीम की गंध से तो कम से कम इस लड़की को ये पता चल ही गया होगा कि वो कोई शैम्पू नहीं। दूसरे ने जोड़ते हुए कहा कि ये क्रीम इतनी जल्दी भी काम नहीं करती। ख़ैर हमें भी यही लगता है कि ये पूरी तरह से फ़ेक है। पर जो भी हो ये ट्विटर पर काफ़ी समय तक हिट रहा।