आपने शादियों को लेकर कई अजीबोगरीब मामलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, कई बार शादियों से दूल्हे भाग जाते है तो वहीं कई बार दुल्हन ही शादी से मना कर देती है, लेकिन आज हम आपको जिस मामले के बारे में बताने जा रहे हैं वह बेहद अजीब है।
मामला कर्नाटक का है यहां शादी केवल इसलिए टूट गई क्योंकि दूल्हे वालो को दुल्हन की साड़ी पसंद नहीं आई थी। दिलचस्प बात तो यह है कि यह शादी लव कम अरेंज्ड मैरिज थी। जानकारी के मुताबिक, दुल्हन बीआर संगीता और दूल्हा रघुकुमार पिछले एक साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, वह दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
बुधवार को जब शादी की रस्में निभाई जा रही थीं, तभी संगीता की साड़ी देखकर रघुकुमार के माता-पिता नाराज हो गए, उन्होंने आरोप लगाया कि दुल्हन की साड़ी खराब क्वालिटी की थी और बहू को साड़ी बदलने को कहा, लेकिन दुल्हन ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
इस छोटी सी बात का बतंगड़ बन गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद रघुकुमार के माता-पिता नाराज हो गए और शादी तोड़ने की बात कर दी, इस बात को सुनते ही रघुकुमार वहां से निकल गया। इसके बाद रघुकुमार का कुछ भी पता नहीं चला है। पुलिस ने रघुकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
आगे पढ़ें
लव कम अरेंज्ड मैरिज में ट्विस्ट, दुल्हन की साड़ी नहीं भायी तो मंडप छोड़ भागा दूल्हा