विस्तार
इंडिया में मूंछ को लेकर लोग हमेशा से सेंटी रहे हैं। मूंछ को यहां हमेशा से आन बान और शान का प्रतीक माना जाता है। मूंछ की अहमियत इसी से लगा लीजिए कि इसे हिंदी मुहावरों तक में जगह मिली है। जैसे कि मूंछ मुंडवा देना। फिल्में भी इसके प्रभाव से नहीं बचीं। फिल्म शराबी का वो फेमस डायलॉग तो आपको याद ही होगा- मूंछें हो तो नत्थू लाल जैसी।
आज की नई जनरेशन में भी मूंछ के दीवानों की संख्या कम नहीं है। इंडियन क्रिकेट टीम के गब्बर यानी शिखर धवन हों या बॉलीवुड के अनिल कपूर... इन्हें इनकी मूंछों की वजह से ज्यादा लोकप्रियता मिली। लेकिन जनाब आपको जानकर हैरानी होगी कि घोड़े की एक नस्ल ऐसी होती है जिसकी मूंछें होती हैं। वो भी बिलकुल घुमावदार एक दम इंसानों जैसी।
मूंछ वाले घोड़े जिप्सी वैनर नाम की नस्ल के होते हैं। ये घोड़े बेहद आकर्षक होते हैं और इनके पैरों में भी काफी बाल होते हैं। इनकी तस्वीरें इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं।
Photo-
Boredpanda