विस्तार
इश्क में चोट खाया आशिक और भूखा शेर… दोनों बहुत ही खतरनाक होते हैं । इन्हें पता नहीं होता है कि ये क्या कर सकते हैं। इन्हें सिर्फ निजी संवेदनाओं का ख्याल होता है। दूसरों के दर्द, डर और तकलीफ का इन्हें ध्यान नहीं रहता। इतना ज्ञान इसलिए बघारा जा रहा है क्योंकि ऐसा ही एक वाक्या हुआ है जिसमें एक सिरफिरे आशिक ने सवा सौ लोगों की जान हलक तक ला दी।
क्या है मामला?
घटना सोमवार की है, मुंबई से दिल्ली आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में बाथरूम में एक धमकी भरा खत मिला। धमकी के खत को पाते ही फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट को अहमदाबाद की ओर डाइवर्ट किया दिया। संबंधित लोग एक्टिव हुए और चिट्ठी रखने वाले को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शख्स ने जो कहानी बताई उसको सुनकर आपका गुस्सा, खीझ में बदल जाएगा।
गिरफ्तार शख्स का नाम है बिरजू किशोर सल्ला है, सल्ला की एक्स गर्लफ्रेंड जेट एयरवेज में काम करती है। उसने बताया कि अपनी गर्लफ्रेंड को वापिस पाने के लिए उसने हाईजैक का खत बाथरूम में रखा था। सल्ला चाहता था कि जेट एयरवेज को नुकसान हो और उसकी गर्लफ्रेंड की नौकरी चली जाए। जब नौकरी चली जाएगी तो वो मेरे पास दोबारा आ जाएगी। साल्ला ने बताया कि गूगल ट्रांस्लेटर की मदद से उसने खत उर्दू में ट्रांस्लेट किया था और उसे बाथरुम में जाकर रख दिया था।
जेट एयरवेज ने सल्ला को नो फ्लाइंग जोन में डाल दिया है। केंद्रीय मंत्री अशोक गणपति राजू ने दूसरी कंपनियों से भी अपील की है कि बिरजू किशोर सल्ला को बैन किया जाए। सल्ला को पूछताछ के लिए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच मुंबई ले आई है।