विस्तार
दुनिया में हिंदुस्तान इकलौता ऐसा देश हैं जहां विविधताएं अपार हैं। यहां तमाम धर्मों, संस्कृति और मिजाजों वाले लोग रहते हैं। इसी विविधताओं के बीच कई बार हमें अजब और गजब घटनाएं भी देखने को मिल जाती हैं। एक रेलवे सटेशन पर ऐसी ही एक मजेदार घटना देखने को मिली,यहां लोगों की सुविधा के लिए एस्कीलेटर (स्व चलित सीढ़ियां) को लगाया गया था, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये परेशानी का सबब बन गया तो कुछ के लिए मजे लूटने की जगह।
एक मिनट 9 सेकण्ड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चारो ओर फैला हुआ है। जहां एक पुरुष और महिला ऊपर जाती एस्केलेटर से नीचे आने की कोशिश कर रहे हैं। यह वीडियो किसने बनाया, इसकी जानकारी तो नहीं लेकिन इसकी वजह से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, पहले आप वीडियो देखें।