Home Omg Oh Teri Ki Know About Special Facts Of Holi

अपने यहां ही नहीं दुनिया के कई और देशों में भी मनाई जाती है होली

टीम फिरकी/नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Know about special facts of holi
विज्ञापन

विस्तार

आज होली है और कल फाग, यानि रंग खेलने का दिन। कभी भारत आए किसी दार्शनिक ने अपने देश जाकर कहा था कि भारत में एक दिन ऐसा आता है जब सब पागल हो जाते हैं।

ये शायद होली का हुल्हड़ ही है जो हर किसी को इस दिन अपने आगोश में ले लेता है। इसी दिन छोटे बड़े और ऊंच नीच का भेद मिट जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के कई और हिस्सों में भी मनाई जाती है।

हालांकि इसका नाम अलग है और थोड़ा बहुत तरीका भी लेकिन अंदाज और हुल्हड़ वही। तो चलिए आपको बताते हैं उन देशों के बारे में जहां भिन्न भिन्न अंदाज में मनाई जाती है होली।

 
भारत के अलावा पडोसी देश नेपाल में भी होली पर जमकर मस्ती की जाती है। इस दौरान राजधानी काठमांडू में तो एक सप्ताह के लिए प्राचीन दरबार और नारायणहिटी दरबार में एक स्तंभ गाड़कर होली के आगमन की सूचना दी जाती है। 

पाकिस्तान और बांग्लादेश में तो होली भारत के अनुसार ही मनाई जाती है। यहां बसी हिंदू आबादी पूरे हर्षोल्लास से होली मनाती है।

मारीशस और श्रीलंका में भी होली मनाई जाती है, वहां भी भारतीय परंपरा का ही अनुसरण किया जाता है।

भारतीय उपमहाद्वीप के अलावा कैरिबियाई देशों में भी होली पूरे धूमधाम से मनाई जाती है। सैकडों साल पहले भारत से मजदूरी के लिए इन देशों में गए भारतीयों ने यहां अब अपनी पूरी सभ्यता विकसित कर ली है। गुआना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और पार्ट ऑफ स्पेन में भी भारतीय समुदाय पूरे उल्लाष से होली मनाता है। 

गुआना में तो होली के अवसर पर एक दिन का राष्ट्रीय अवकाश रहता है। कैरिबियाई देश ट्रिनीडाड एंड टोबैगो में भी जमकर होली मनाई जाती है।

इसके अलावा अधिकांश भारतीय आबादी वाले अमेरिका, कनाडा, फिजी, आस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी होली जमकर मनाई जाती है।


अब अगर बात होली से मिलते जुलते त्यौहारों की करें तो लाओस में यह पर्व नववर्ष की खुशी के रूप में मनाया जाता है। लोग एक दूसरे पर पानी डालते हैं।

जबकि म्यांमार में इसे जल पर्व के नाम से जाना जाता है। जर्मनी में ईस्टर के दिन घास का पुतला बनाकर जलाया जाता है। लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं। हंगरी का ईस्टर होली के अनुरूप ही है। अफ्रीका में होली से मिलता जुलता त्यौहार 'ओमेना वोंगा' मनाया जाता है। 

अफ्रीका के कुछ देशों में सोलह मार्च को सूर्य का जन्म दिन मनाया जाता है। लोगों का विश्वास है कि सूर्य को रंग-बिरंगे रंग दिखाने से उसकी सतरंगी किरणों की आयु बढ़ती है। 

पोलैंड में होली जैसे त्यौहार 'आर्सिना' पर लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल मलते हैं। यह रंग फूलों से निर्मित होने के कारण काफी सुगंधित होता है। 

दुनिया के सबसे विकसित देश अमरीका में भी होली जैसा त्यौहार बिल्कुल भारतीय अंदाज में मनाया जाता है। 'मेडफो' नामक इस पर्व को मनाने के लिए लोग नदी के किनारे एकत्र होते हैं और गोबर तथा कीचड़ से बने गोलों से एक दूसरे पर हमला करते हैं। 

इसके अलावा 31अक्टूबर को अमरीका में सूर्य पूजा की जाती है। इसे होबो कहते हैं। इसे होली की तरह मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग खराब वेशभूषा धारण करते हैं। 

हालैंड का कार्निवल होली सी मस्ती वाला पर्व है। बेल्जियम की होली भारत सरीखी होती है और लोग इसे मूर्ख दिवस के रूप में मनाते हैं। यहां पुराने जूतों की होली जलाई जाती है। 

इटली में रेडिका त्योहार फरवरी के महीने में एक सप्ताह तक हर्षोल्लास से मनाया जाता है। ग्रीस की लव ऐपल होली भी प्रसिद्ध है। 

स्पेन में तो होली जैसे एक त्यौहार में लाखों टन टमाटर एक दूसरे को मार कर होली खेलते हैं। चीन में होली की शैली का त्योहार च्वेजे कहलाता है। यह पंद्रह दिन तक मनाया जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree