विस्तार
लोग कई बार जाने किस जूनून में क्या कर देते हैं। अभी तिरुवनंतपुरम में एक आदमी शेर के बाड़े में कूद गया। शायद ये शेर ढूंढ रहा था लेकिन बात तो ये है कि घरवाले खुद इसे ढूंढ रहे थे। दरअसल, इसके परिवारवालों ने पुलिस को दो दिन पहले बताया कि मुरुगन लापता है।
मुरुगन कांटेदार तारों को पार करते हुए बाड़े में कूद जाता है और शेर के पिंजरे की तरफ बढ़ने लगता है। ये मामला सुबह 11 बजे का है। इस शख्स को देखते ही लोगों ने जू के वर्कर्स को सूचित किया। वहीं खड़े एक शख्स ने इस पूरे वाकये की वीडियो बना ली। लोगों ने बताया कि अगर उसे बचाया नहीं जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि शेर पास ही था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुरुगन धीरे-धीरे शेर की ओर बढ़ता है। वहीं, जू सिक्योरिटी वाले चुपके से जाते हैं और उसको पकड़ लेते हैं। पकड़ में आने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।