विस्तार
वीकेंड एंज्वॉय करने के लिए चिड़ियाघर अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चिड़ियाघर में लोग मौज मस्ती करने जाते हैं, अलग अलग कई किस्म के जानवरों को देखने जाते हैं। लेकिन अगर चिड़ियाघर में आपको पिंजड़ों में कैद होना पड़े, तो कैसा लगेगा। इसी दुनिया में एक ऐसा चिड़ियाघर है जहां लोग जाने से पहले कई बार सोचते हैं। चले भी जाते हैं तो डर उनकी आंखों में दिखता है। हम मजाक नहीं कर रहे हैं।
दुनिया में एक चिड़ियाघर ऐसा भी है, जहां जानवर खुले घूमते हैं और लोग उनके इर्द-गिर्द पिंजड़ों में कैद होते हैं। क्योंकि यहां शेर, चीता, बाघ, जिराफ और जेब्रा जैसे बड़े जानवरों की तानाशाही चलती है। मौज मस्ती में टहलते हुए ये आपके इर्द-गिर्द दिख जाएंगे। यह रोचक चिड़ियाघर चिली के 'रैंकागुआ' में है। आपको बता दें कि ये दरअसल चिड़ियाघर से ज्यादा एक सफारी है। नाम है 'पार्क सफारी'।
दरअसल यहां घूमने आने वाले लोगों को 'पिंजड़े वाली जीप में घुमाया जाता है। ये वाहन किसी सामान्य जीप जैसा ही होता है, सिर्फ इसके खुले हिस्से में मजबूत लोहे की जालियां होती हैं, पिंजड़े जैसी। इन्हीं के भीतर लोगों को सफारी की सैर कराई जाती है।