Home Omg Oh Teri Ki Places On Earth People Risk Their Lives To Visit

इन जगहों पर घूमने के लिए जान जोखिम में डालते हैं लोग!

Updated Wed, 22 Jun 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
cover-wonder
cover-wonder
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया बड़ी खूबसूरत है। यहां एक से बढ़ कर एक नज़ारे हैं। मगर कुछ अजूबे ऐसे भी हैं, जो आपको दिनदहाड़े डराने के लिए काफी हैं। ये अजूबे आपकी ज़िंदगी के साथ खुलकर खिलवाड़ कर सकते हैं। लेकिन कुछ खतरों के खिलाड़ी इन जगहों पर जाने से भी नहीं घबराते। जानिए कौन-सी जगहों पर जाने के लिए एडवेंचर के शौकीनों को जान हथेली पर रखनी होगी:  

1. ट्रोलटुंगा, नॉर्वे1-wonder

ट्रोलटुंगा का मतलब होता है ‘दैत्य की जीभ’ और जगह है भी वैसी है। नॉर्वे की सबसे खूबसूरत क्लिफ्स में शामिल ट्रोलटुंगा समुद्र से 1100 मीटर की ऊंचाई पर है। इस खूबसूरत जगह का मज़ा लेने के लिए आपको 8 से 10 घंटे की चढ़ाई करनी होगी। अरे हां, ध्यान से... क्या है न यहां के पहाड़ों की बर्फ़ पिघलती है। अच्छा ऊपर पहुंच कर नीचे देखने के लिए एक एक्स्ट्रा पैंट ज़रूर लेकर जाएं।  

2. सिजू गुफाएं, मेघालय2-wonder

मेघालय की सिजू गुफाएं इंडिया की पहली नेचुरल चूने की गुफाएं हैं। यहां पर तार रस्सी का बना एक पुल भी है, जो दो पहाड़ों के शिखरों को आपस में जोड़ता है। ज़रा इस नाज़ुक लड़खड़ाते पुल पर ध्यान से जाइएगा... क्या पता कब कोई हादसा ज़िंदगी को चूना लगा दे!  

3. हुआएना पिच्चु, पेरू3-wonder

दुनिया के सात अजूबों में एक माचु पिच्चु का सबसे खूबसूरत नज़रा इस पहाड़ के शिखर से देख सकते हैं। मगर यहां पहुंचने के लिए बड़े पापड़ बेलने पड़ेंगे। खतरनाक, संकड़ी, सीधी चढ़ाई और दहला देने वाली ऊंचाई होश के अलावा भी बहुत कुछ उड़ा सकती है।  

4. हुसैनी हैंगिंग ब्रिज, पाकिस्तान4-wonder

उत्तरी पाकिस्तान गिल्गिट-बलिस्तान इलाके में बना यह ब्रिज बोरिट लेक के दरमयां कनेक्शन का काम करता है। यह ब्रिज काफी पुराना हो गया है, बीच-बीच से फट्टे गायब हैं। खतरनाक दिखने के बावजूद यह इतना खतरनाक है नहीं। मगर फिर भी सावधानी हटी, तो दुर्घटना घटी।  

5. मॉन्ट ब्लॉन्क बॉक्स, फ्रांस5-wonder

लग्ज़री ब्रांड का नाम रखने वाले कांच के इस बॉक्स में कुछ लग्ज़री नहीं है। 12,605 फुट के बॉक्स से आप यूरोप की सबसे ऊंची चोटी का 360-डिग्री व्यू ले सकते हैं। इसको बनाने वाले इसकी सेफ्टी का राग अलापते रहे हैं, मगर क्या ये काफी है?  

6. माउंट हुआशान, चीन6-wonder

इस पहाड़ी पर लोग गुच्छों में आतें है और इसकी सीधी चढ़ाई, नुकीले कोने और कमज़ोर फट्टों का मज़ा लेते हैं।  

7. मोहेर क्लिफ्स, आयरलैंड7-wonder

बाइकिंग का यह रास्ता आपको खतरों और एडवेंचर स्पोर्ट्स का असली मज़ा देगा। 4 फुट के इस रास्ते में सबसे चौड़ी जगह भी आपका खून सुखाने के लिए काफी है। इसे क्लिफ्स ऑफ इनसेनिटी भी कहा जाता है।  

8. द ट्रिफ्ट ससपेंशन ब्रिज, स्विट्ज़रलैंड8-wonder

द ट्रिफ्ट ब्रिज पैदल चलने वाले के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। स्विस पहाड़ियों के बीच 100 मीटर ऊंचे और 170 मीटर लंबे इस ब्रिज को ट्रिफ्ट ग्लेशियर के ऊपर केबल संभालती है। इस ब्रिज के पार केबल कार से जाना भी किसी खतरे से कम नहीं है।  

9. फुगताल मोनेस्ट्री, लद्दाख9-wonder

लद्दाख के ज़ंस्कार में बनी इस मोनेस्ट्री की बनावट ज़बरदस्त है। मिट्टी और लकड़ी से बने इस विहार की शुरुआत में ही एक गुफा है जो एक क्लिफ पर बनी है। दूर से देखने पर यह मोनेस्ट्री मधुमक्खी के छत्ते जैसी दिखाई देती है। इस मोनेस्ट्री तक सिर्फ़ पैदल ही जाया जा सकता है। इसकी ऊंचाई और खाने की दिक्कतें आपकी मुसीबत और बढ़ा देंगी।  

10. एल कैमिनिटो डेल रे, स्पेन10-wonder

‘लिटिल पाथवे ऑफ किंग’ के नाम से बने इस रास्ते को 1905 में बनाया गया था। अब तक इसे एक बार भी रिपेयर नहीं किया गया है। इस रास्ते पर जाने के लिए आपको सच में खतरों का खिलाड़ी बनना पड़ेगा।  

11. डेविल्स पूल, ज़ाम्बिया11-wonder

अफ्रीका के सबसे बड़े झरने, विक्टोरिया फॉल्स पर बनने वाला डेविल्स पूल ज़िंबाब्वे और ज़ाम्बिया के बॉर्डर पर है। इस 355 फुट के कफन में कई लोग अपनी ज़िंदगी गंवा चुके हैं। इसके बाद भी लोकल टूरिज़्म इसे खूब बढ़ावा देता है।  

12. स्टोलन चिमनी, फिशर टावर, अमेरिका12-wonder

स्टोलन चिमनी, प्राचीन आर्ट्स टावर पर रास्ता है। कॉर्कस्क्रू शिखर पर पहुंचने का यह सबसे मशहूर रास्ता है। इस शिखर की खास बात है इसका आकार जिसके कारण इसपर चढ़ना बहुत कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree