विस्तार
भारत और भारतीयों का क्या ही कहना। यहां लोग पत्थर को भगवान बना देते हैं तो कई बार भगवान को भी पत्थर। इतिहास गवाह है कि जब-जब किसी इंसान ने भगवान को मानने के उपदेश दिए लोगों ने उसे ही भगवान बना दिया। अब मुंबई में देखिए कुछ ऐसा हुआ कि एक बार फिर भारतीयों की सादगी सामने आ गई।
हुआ यूं कि RPF का एक जवान यमराज का भेष धर कर जागरूकता फैलाने पहुंचा। लेकिन हुआ उलटा लोग संदेश लेने की बजाय यमराज के साथ ही सेल्फी लेने लगे। भारतीय तो पहले ही बहुत महान लोग थे ऊपर से सेल्फी के ईजाद ने इस महानता में चार चांद लगा दिए। देखिए इस खूबसूरत नजारे का प्यारा वीडियो।