विस्तार
ब्रजील में चोरों का एक गिरोह सदमे में है। सूझ नहीं रहा कि क्या करें। चोरों को इतना बड़ा झटका लगा कि शायद ही जिंदगी में उससे उबर पाएं। मानसिक हानी तो हुई ही हुई है, आर्थिक चपत भी कायदे की लगी है। शारीरिक प्रताड़ना तो झेल ही रहे हैं।
इन चोरों की कहानी पढ़कर किसी हॉलीवुड फिल्म का सीन जेहन में बन जाता है। चोरों ने भारी रकम खर्च करके और बड़ी मशक्कत से चार महीने में एक सुरंग बनाई। सुरंग के जरिए बैंक से करीब 300 मिलियन डॉलर यानी करीब 20 अरब रुपये की चोरी का प्लान था। इसके लिए चोरों ने वकायदा 1.27 मिलियन डॉलर यानी करीब साढ़े 8 करोड़ रुपये खर्च भी कर डाले। लेकिन उनके अरमानों पर तब पानी फिर गया जब पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
16 चोरों ने 600 मीटर की सुरंग बना ली थी। सुरंग में रोशनी का भी इंतजाम किया गया था। सुरंग के जरिये सरकारी बैंक में चोरी की जानी थी। अगर यह चोरी सफल होती तो मानव इतिहास की सबसे बड़ी चोरी कहलाती।
सोर्स-
मेट्रो