विस्तार
7 साल का बच्चा और 8 पैक एब्स! जिसकी तस्वीरें देख हर कोई भौंचक्का है। कम उम्र होने के बावजूद मेहनत बड़ों जैसी करके उसने अपना शरीर ऐसा बना लिया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
यूं तो लोग सोचते हैं कि सिक्स पैक एब्स ही काफी है। चीन का सात साल का चेन यी के 8 पैक एब्स है। इसकी वजह से वह इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
लोग चेन के 8 पैक एब्स देखकर हैरत में हैं। उसे ‘अल्टीमेट मसल्स बॉय’ कह रहे हैं। जिमनास्ट चेन बीते दो जुलाई को जिमनास्टिक गेम में हिस्सा लेने हांग्जो पहुंचा था। इस इवेंट में उसने कुल 6 गोल्ड मेडल जीते। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, चेन ने जिमनास्टिक प्रशिक्षण के लिए दो साल पहले ही अपना घर छोड़ दिया था।
चेन ने कड़ी मेहनत करके ऐसी बॉडी बनाई। लोगों का कहना था कि आने वाले समय में चेन चीन का सुपरस्टार स्पोर्ट्स खिलाड़ी बनेगा। चेन की मां झांग होंग्यु बताती हैं, ‘जब वह पैदा हुआ था तो स्वस्थ था। उसका वजन 4 किलो था। 11 महीने की उम्र में चलना शुरू कर दिया था।’
उन्होंने यह भी बताया की चेन सामान्य बच्चों से ज्यादा खाता था। लोकल जिमनास्टिक स्कूल में दाखिला होने के बाद वह केवल शनिवार और रविवार को ही घर आता था।