विस्तार
प्यार में लोग क्या कुछ नहीं करते हैं लेकिन यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ जो कुछ किया है उसे सुनकर और पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बदले की भावना से महिला ने अपने ब्वॉय फ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े कर डाले, लड़की यहीं नहीं रुकी। उसके बाद उसने अपने ब्वॉय फ्रेंड के टुकड़ों को चावल के साथ मिर्च मसाला डालकर बिरयानी बनायी और फिर उसको अपने पाकिस्तानी नौकरों को खिला दिया।
मामला संयुक्त अरब अमीरात के मोरक्को शहर का है। यहां लड़की ने ब्वॉय फ्रेंड के टुकड़े इसलिए कर दिए क्योंकि वह किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। अल-अईन नाम की जगह पर लड़की पिछले सात सालों से अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ रह रही थी।लेकिन जब उसे पता चला कि उसका दोस्त किसी और से शादी करने जा रहा है तो उसने उसकी हत्या कर दी और उसे टुकड़े-टुकड़े कर दिए। हालांकि पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि तीन महीने पुरानी यह घटना तब उजागर हुई जब कई दिनों तक मृतक के दिखाई नहीं देने पर उसका भाई उसे ढूंढने निकला। काफी खोजबीन के दौरान पुलिस को जांच में महिला के घर के ब्लैंडर में इंसानी दांत मिले, जिसका डीएनए टेस्ट कराया गया।
जांच में मृत व्यक्ति से वह दांत मैच हो गया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान महिला ने पुलिस से कहा कि उसने गुस्से में उसकी हत्या की थी। महिला ने बताया कि वह काफी समय से उसकी आर्थिक मदद भी कर रही थी लेकिन इसके बाद भी उसने उसे धोखा दे दिया। महिला को जल्द ही सजा का ऐलान होगा।