विस्तार
धरती पर महिलाएं किसी भी कोने में महफूज नहीं है। हर देश की मुख्य समस्याओं में महिला असुरक्षा नाम की परेशानी जुड़ी हुई। तमाम संगठन, देश की सरकारें लोगों को हर तरीके से समझा समझाकर परेशान हो चुकी हैं लेकिन सारे नियम और कानून, रेप की बढ़ती संख्याओं के आगे बौने साबित हो जाते हैं। शायद इसी कारण स्वीडन के एक शहर में लड़कियों को एक अजीबो गरीब नसीहत दी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वीडन के एक शहर गोथेनबर्ग है, यहां लड़कियों को सलाह दी जा रही है कि वो अपने अंडरगारमेंट में चम्मच छिपा कर रखें। दरअसल इसके पीछे भी एक कारण हैं। स्वीडन में पिछले दिनों कई मामले सामने आए जहां लड़कियों को बिना मर्जी के शादी करके देश से बाहर ले जाया जा रहा है या फिर जबरदस्ती देश से बाहर ले जाकर उनका खतना किया जा रहा है। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चम्मच रखने की सलाह दी जा रही है।
दरअसल इसके पीछे अधिकारियों का चाचा चौधरी की तरह तेज चलने वाला दिमाग है। उनका मानना है कि अगर महिलाएं अंडरगारमेंट में चम्मच रखेंगी तो एयरपोर्ट पर वो मेटल डिटेक्टर के नीचे गुजरेंगी तो अलार्म बजेगा। ऐसे में लड़कियों को किसी ऐसी जगह पर ले जाकर चेकिंग की जाएगी जहां कोई नहीं होगा। ऐसे में अगर वो किसी परेशानी में शामिल हैं तो अधिकारियों को इस बारे में बता सकती हैं।
ऐसा नहीं है कि इस ट्रिक ने कोई कमाल नहीं किया है, इससे कई लड़कियों को बचाया जा चुका है। कुछ इसी तरह चम्मच ने ब्रिटेन में भी लड़कियों को बचाया था।