विस्तार
चीन की रहने वाली एक लड़की ने व्बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए एक ऐसा तरीका निकाला, जिसे करने से पहले बाकी लड़कियां दस बार सोचेंगी। और सोचने के बाद भी ज़रूरी नहीं कि ऐसा काम कर ही लें। क्योंकि 23 साल की इस लड़की ने अपने आशिक को ऐसा सबक सिखाया कि अब वो लड़का इश्क करने का जोखिम नहीं उठाएगा। प्यार में धोखा देना और धोखा खाना बहुत साधारण बात है। 23 साल की 'ली टैन' को लगा कि उसका व्बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है। इसी के चलते उसने व्बॉयफ्रेंड की कार को सैनेटरी नैपकिन से सजा दिया। ली के दोस्तों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन ली ने एक भी न सुनी। अपने मन की शांति के लिए इसने ऐसा कदम उठा लिया।
उसके ब्वॉयफ्रेंड की गाड़ी एक बिज़ी रोड पर खड़ी थी, देखने वालों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। ली की दोस्त ने बताया कि वो मान चुकी थी कि उसके साथ धोखा हो रहा है, इसलिए वो किसी के रोके नहीं रुकी। ऐसा कर के उसे बेहतर महसूस हुआ। वह अपने किये पर इतनी खुश थी कि इस पिक्चर को पब्लिकली पोस्ट कर दिया। इस पर कई लोगों ने हामी भरी और कहा कि 'यूज किये हुए पैड चिपकाती तो और मज़ेदार होता'।
जब तक उसका ब्वॉयफ्रेंड घर पहुंचा, ये तस्वीरें वायरल हो चुकी थीं। उसने ली को समझाने की कोशिश की कि वो क्यों लेट हुआ। दरअसल, लड़का बेवफ़ाई नहीं कर रहा था, वो ली के बर्थडे के लिए एक सरप्राइज़ प्लैन कर रहा था। जब उसने ली को रेस्टोरेंट दिखाया, तब जा कर उसे यकीन हुआ। अब लड़की की एक छोटी सी ग़लती और बेवजह शक करने से क्या-क्या हो गया। लेट होने का इतना बुरा नतीजा होगा ये लड़के ने नहीं सोचा होगा। वैसे किसी फिल्म का एक डायलॉग याद आ गया 'जहां प्यार होता है वहां शक की कोई गुंजाईस ही नहीं होती बस प्यार होता है'। लेकिन ये कहानी बताती है कि शक़ इंसान से क्या-क्या करवा देता है....